पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

निशदिन तेरी पावन: भजन (Nis Din Teri Pawan Jyot Jagaaon)


निशदिन तेरी पावन: भजन
निशदिन तेरी पावन,
ज्योत जगाऊँ मैं,
मुझको ना बिसराना,,
हे जगदम्बे माँ ॥
श्लोक – तेरे दर्शन की आस है मन में,
मेने तुझसे लगन लगाई है,
तूने दुनिया को बुलाया दर पे,
माँ मेरी याद क्यों ना आई है।
निशदिन तेरी पावन,
ज्योत जगाऊँ मैं,
मुझको ना बिसराना,,
हे जगदम्बे माँ,
हर पल तेरे नाम की,
महिमा गाउँ मै,
मेरे घर भी आना,
जगदम्बे माँ,
निशदिन तेरी पावन,
ज्योत जगाऊँ मैं,
मुझको ना बिसराना,
हे जगदम्बे माँ ॥

स्वासो की लय पे फेरूं मैं,
तेरे नाम की माला,
मैने अपना तन मन माँ,
तेरे रंग में रंग डाला,
तोड़ी प्रीत जहां से मैया,
तुझसे लगन लगा ली,
नयनो में दाती तेरी,
पावन तस्वीर बसा ली,
ध्यानु जैसी भक्ति का,
वर पाऊँ मैं,
ध्यानु जैसी भक्ति का,
वर पाऊँ मैं,
इतना करम कमाना है,
अम्बे माँ,
निशदिन तेरी पावन,
ज्योत जगाऊँ मैं,
मुझको ना बिसराना,
हे जगदम्बे माँ ॥

बन गई मैं तेरे,
नाम की जोगन,
माँ मुझको अपना ले,
मेने अपनी जीवन नैया,
कर दी तेरे हवाले,
अपने बच्चो के सर पर,
माँ हाथ दया का धर दो,
भक्तो की खाली झोली,
अपनी करुणा से भर दो,
हम सब तेरे बालक है,
और तू हम सब की माता,
युगों युगों से है अम्बे माँ,
ये पावन नाता,
अपने आँचल की छैया में,
मैया हमें बिठा लो,
मैया अपने श्री चरणों की,
दासी मुझे बना लो,
लो अब मेरी खबर माँ,
दर्शन दो अम्बे माँ,
अब ना करो माँ देरी,
सुन लो पुकार मेरी,
आजा मैया कबसे तुझे,
बुलाऊँ मैं,
विनती ना ठुकराना,
हे जगदम्बे माँ,
हर पल तेरे नाम की,
महिमा गाउँ मै,
मेरे घर भी आना,
जगदम्बे माँ ॥

निशदिन तेरी पावन,
ज्योत जगाऊँ मैं,
मुझको ना बिसराना है,
जगदम्बे माँ,
हर पल तेरे नाम की,
महिमा गाउँ मै,
मेरे घर भी आना,
जगदम्बे माँ,
निशदिन तेरी पावन,
ज्योत जगाऊँ मैं,
मुझको ना बिसराना,
हे जगदम्बे माँ ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

Nis Din Teri Pawan Jyot Jagaaon in English

Nishdin Teri Paavan, Jyot Jagaoon Main, Mujhko Na Bisraana,, Hey Jagdambe Maan ॥
यह भी जानें

Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanMata Rani BhajanJagrata Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

दादी मैं थारी बेटी हूँ: भजन

दादी मैं थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज, मैया मैं थारी लाडो हूँ, रखियो मेरी लाज, धन दौलत दीजो मत दीजो, धन दौलत दीजो मत दीजो, दीजो अमर सुहाग, दादी मै थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज ॥

म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे: भजन

म्हाने प्राणा सु भी प्यारी, माता रानी लागे, माता रानी लागे, म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे ॥

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे - भजन

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे, मैया सजी है ऐसे, दुल्हन बनी हो जैसे, मां शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे ॥

मैया के चरणों में, झुकता है संसार: भजन

मैया के चरणों में, झुकता है संसार, तीनों लोक में होती, माँ तेरी जय जयकार ॥

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP