शेरावाली माँ, आए तेरे नवराते - भजन (Sherawali Ma Aaye Tere Navraate)


शेरावाली माँ,
आए तेरे नवराते,
तेरा दरबार सजा के,
तुझको भक्त बुलाते,
शेरावाली मां,
आए तेरे नवराते ॥
अंगना में देखो मैया,
रंगोली सजाई,
लाल गुलाबो वाली,
लड़िया लगाई,
माँ तेरे सेवक सारे,
आये रंग उड़ाते,
शेरावाली मां,
आये तेरे नवराते ॥

पाँव की पायल तेरी,
छम छम बाजे,
झूम के बहना सारी,
तेरे संग नाचे,
ढोली ढोल बजावे,
तेरी महिमा गाते,
शेरावाली मां,
आये तेरे नवराते ॥

नवरातों की लागे,
रात सुहानी,
गरबा लेकर घूमे,
अम्बे भवानी,
तेरे हम दर्शन करके,
मन ही मन हर्षाते,
शेरावाली मां,
आये तेरे नवराते ॥

हम बालक है तू,
माता हमारी,
चरणों में तेरे मैया,
जाए वारि वारि,
तेरी राहो में हम तो,
दिल अपना बिछाते,
शेरावाली मां,
आये तेरे नवराते ॥

शेरावाली माँ,
आए तेरे नवराते,
तेरा दरबार सजा के,
तुझको भक्त बुलाते,
शेरावाली मां,
आए तेरे नवराते ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन
Sherawali Ma Aaye Tere Navraate - Read in English
Sherawali Maan, Aaye Tere Navrate, Tera Darbar Saja Ke, Tujhko Bhakt Bulate, Sherawali Maan, Aaye Tere Navrate ॥
Bhajan Navratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanGupt Navratri BhajanMaa Durga BhajanMata BhajanAshtami BhajanMahalaya BhajanAmbe BhajanMaa Jagdambe BhajanJagrata Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

कोई लाख करे चतुरायी: भजन

कोई लाख करे चतुरायी, करम का लेख मिटे ना रे भाई, जरा समझो इसकी सच्चाई रे...

भजन: अमृत बेला गया आलसी सो रहा बन आभागा !

बेला अमृत गया, आलसी सो रहा, बन आभागा, साथी सारे जगे, तू न जागा...

सजधज कर जिस दिन, मौत की शहजादी आएगी: भजन

सजधज कर जिस दिन, मौत की शहजादी आएगी, ना सोना काम आएगा..

भजन: कभी धूप कभी छाँव

सुख दुःख दोनों रहते जिस में, जीवन है वो गाओं, कभी धूप कभी छाँव

कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं: भजन

कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं, बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा, कभी गिरते हुए को उठाया नही..