वो है जग से बेमिसाल सखी: भजन (Woh Hai Jag Se Bemisal Sakhi)


नवदुर्गा, दुर्गा पूजा, नवरात्रि, नवरात्रे, नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, जगराता, शुक्रवार दुर्गा तथा अष्टमी के शुभ अवसर पर गाये जाने वाला प्रसिद्ध व लोकप्रिय भजन।
कोई कमी नहीं है, दर मइया के जाके देख
देगी तुझे दर्शन मइया, तू सर को झुका के देख
अगर आजमाना है, तो आजमा के देख
पल भर में भरेगी झोली, तू झोली फैला के देख

वो है जग से बेमिसाल सखी
माँ शेरोवाली कमाल सखी - 2
की री तुझे क्या बतलाऊं

वो है कितनी दीनदयाल सखी री, तुझे क्या बतलाऊं
तुझे क्या बतलाऊं
वो है कितनी दीनदयाल सखी री तुझे क्या बतलाऊं
तुझे क्या बतलाऊं

जो सच्चे दिल से द्वार मइया के जाता है
वो मुँह माँगा वर माँ जगजननी से पाता है - 2

फिर रहे न वो, फिर रहे न वो, कंगाल सखी
फिर रहे न वो, कंगाल सखी, हो जाये मालामाल सखी
की री तुझे क्या बतलाऊं
॥वो है कितनी दीनदयाल सखी री...॥

माँ पल -पल करती अपने भक्त की रखवाली
दुःख रोग हरे एक पल में माँ शेरोवाली - 2

करे पूरे सभी, सवाल सखी
बस मन से, भरम निकाल सखी - 2
की री तुझे क्या बतलाऊं
॥वो है कितनी दीनदयाल सखी री...॥

माँ भर दे खाली गोद, की रे आँगन भर दे रे
खुशियों के लगा दे ढेर, सुहागन कर दे रे - 2

माओं को देती, लाल सखी
रहने दे न, रे कोई मलाल सखी - 2
की री तुझे क्या बतलाऊं
॥वो है कितनी दीनदयाल सखी री...॥

हर कमी करे पूरी माँ, अपने प्यारो की
लम्बी है कहानी, मइया के उपकारों की - 2

देती है मुसीबत, टाल सखी
कहा जाये न, सारा हाल सखी - 2
की री तुझे क्या बतलाऊं
॥वो है कितनी दीनदयाल सखी री...॥
Woh Hai Jag Se Bemisal Sakhi - Read in English
Popular and famous bhajan used on the auspicious occasion of Navdurga, Durga Puja, Navratri, Navratr
Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanLakha Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

देवा हो देवा गणपति देवा - भजन

देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन स्वामी तुमसे बढ़कर कौन और तुम्हारे भक्तजनों में हमसे बढ़कर कौन हमसे बढ़कर कौन ॥

तुम भी बोलो गणपति, और हम भी बोले गणपति - भजन

मानिये पहले गजानन, गजवदन हे गणपति, जिसने भी दिल से पुकारा, दुखहरण हे गणपति, जिसने भी दिल से पुकारा, दुखहरण हे गणपति, तुम भी बोलो गणपति, और हम भी बोले गणपति ॥

अपना है सेठ गणपति लाला: भजन

शिव शंकर सूत देव गणपति, देवो में बलकारी, सबसे पहले तेरा सुमिरण, करती दुनिया सारी, देवो में देव है निराला, अपना है सेठ गणपति लाला, अपना है सेठ गणपति लाला ॥

गौरी के लाड़ले - भजन

गौरी के लाड़ले, महिमा तेरी महान, करता है सबसे पहले, पूजा तेरी जहान, गौरी के लाडले, महिमा तेरी महान ॥

पधारों म्हारे अंगना जी - भजन

आओ आओ गणपति महाराज, पधारों म्हारे अंगना जी, कबसे रस्ता रहे है निहार, कबसे रस्ता रहे है निहार, पधारों म्हारे अंगना जी, आओ आओ देवों के सरताज, पधारों म्हारे अंगना जी ॥