श्री दंदरौआ हनुमान चालीसा (Dandraua Hanuman Chalisa)


जय -जय -जय हनुमान कृपाला,
करो सदा संतन प्रतिपाला ॥
मंगल ,शनि को जो कोई जावै,
चोला तुम्हरे अंग चढ़ावै ॥

रीझो तुम जो अधिक सदाई,
मन इच्छा पूरण हो जय ॥

भक्तन हित कलयुग के राजा,
राम प्रताप तिलक तुम राजा ॥
भक्तिभारत चालीसा

राम भक्ति अग्रणी हमेशा,
सुमिरत तुमको मिटै कलेशा ॥

राम सदा वश में कर राखे,
हिरदय फार बताई राखे ॥

सोई यह मंदिर पर है राजे,
सौ फुट जाकी शिखर बिराजे ॥

राम जानकी लखन सुहाए,
दर्शन से पातक मिट जाये ॥

हनुमत मंदिर विलग सुहाई,
भूरि भब्यता सब मन भाई ॥

चमत्कार अपनों दिखलावे,
फोड़ा फुन्शी तुरत मिटावै ॥१०॥

कैंसर हो ,कैसी बीमारी,
भागत दूर भक्ति बलिहारी ॥

सुनकै नाम भक्त जन आवै,
मनोकामना पूरी पावै ॥

जय -जय -जय कह मुख ते बोलें,
आनंदमग्न मुदित हो डोलें ॥

भोले बाबा हू चल आये,
मंदिर तिनको विलग सुहाए ॥

पारवती है पुत्र समेता,
नन्दीगढ़ सह बसै निकेता ॥

निरख भक्त जय -जय मुख बोले,
तिन संग करते आप किलोलें ॥

सिंह वाहिनी दुर्गा माता,
सकल मनोरथ की है दाता ॥

मंदिर में है सोभा पाती,
अस्तभुजी स्वरुप दिखलाती ॥

निज भक्तन के काज बनाती,
जग जननी माता कहलाती ॥

थोड़े में ही खुश हो जाती,
भक्तन के मन सदा सुहाती ॥२०॥

भाई दयाल खेल के ऊपर,
स्वर्ग बनाया है लामू पर ॥

मध्य पीपल का बृच्छ सुहाए,
तैतिष कोटि देव सुख पावै ॥

ब्रह्मा जाकी जड़ बन आये,
त्वचा रूप विष्णू दर्शाये ॥

शंकर साखा रूप कहावै,
पत्र -पत्र सुर वाषा पावै ॥

नमो -नमो महिमा जग छाई,
पूजन ते नाना फल पाई ॥

यज्ञ भवन की सोभा न्यारी,
करत हवन तहँ जनता सारी ॥

ऐसो सुन्दर थल सुखदाई,
निरखत गद -गद तन हो जाई ॥

संस्क़ृतभाषा का विद्यालय,
वेद -ज्ञान का है देवालय ॥

ध्वनि सुन तिनकी देव विमोहे,
भाषा देव जगत जन जोहे ॥

गौ माता है सब सुख दाता,
भारत माँ से जिनका नाता॥३०॥

पालन -पोषण सबन सुहाई,
गौशाला सोई यहाँ बनाई ॥

दंदरौआ धाम सुहावै,
यश सुन जग जन दौरे आवै ॥

मनोकामना पूरण पावै,
आप सबै चरनन सिर नावै ॥

राज भोग भंडार लगावै,
साधू संत प्रसादी पावै ॥

पुरुसोत्तम बाबा मन भाई,
जिनकी कृपा महंती पाई ॥

रामदास जी अब अधिकारी,
बलिहारी जय -जय बलिहारी ॥

जिला भिंड में धाम सुहाए,
दतिया ग्वालियर निकट बतावै ॥

मौ - मेहंगांव सड़क में आवै,
मंदिर तक वाहन सब जावै ॥

एक मील तंह से है दूरी,
मोटर सड़क पहुँच गई रूरी ॥

यह चालीशा उन्हें सुनावै,
दंदरौआ धाम सुहावै ॥४०॥
Dandraua Hanuman Chalisa - Read in English
Jay -Jay -Jay Hanumaan Krpaala, Karo Sada Santan Pratipaala ॥ Mangal ,Shani Ko Jo Koee Jaavai, Chola Tumhare Ang Chadhaavai ॥
Chalisa Dandraua Hanuman ChalisaBalaji ChalisaBajrangbali ChalisaShri Balaji ChalisaHanuman Jayanti Chalisa
अगर आपको यह चालीसा पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

चालीसा ›

शिव चालीसा

शिव चालीसा - जय गिरिजा पति दीन दयाला । सदा करत सन्तन प्रतिपाला.. शिव चालीसा लिरिक्स के सरल शब्दों से भगवान शिव को आसानी से प्रसन्न होते हैं

गायत्री चालीसा

हीं श्रीं, क्लीं, मेधा, प्रभा, जीवन ज्योति प्रचण्ड। शांति, क्रांति, जागृति, प्रगति, रचना शक्ति अखण्ड॥

सूर्य चालीसा

जय सविता जय जयति दिवाकर!, सहस्त्रांशु! सप्ताश्व तिमिरहर॥ भानु! पतंग! मरीची! भास्कर!...

हनुमान चालीसा

हनुमान चालीसा लिरिक्स | जय हनुमान ज्ञान गुन सागर । जय कपीस तिहुँ लोक उजागर ॥ राम दूत अतुलित बल धामा | बुरी आत्माओं से मुक्ति के लिए, शनि के प्रकोप से बचने हेतु हनुमान चालीसा का पाठ करें

शनि चालीसा

जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल करण कृपाल। दीनन के दुख दूर करि...