पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

ऐसा है सेवक श्री राम का: भजन (Aisa Hai Sewak Shree Ram Ka)


ऐसा है सेवक श्री राम का: भजन
सेवा में गुजरे,
वक्त हनुमान का,
ऐसा है सेवक श्री राम का,
श्री राम का,
ऐसा हैं सेवक श्री राम का ॥
राम पे जब विपदा आई,
हर मुश्किल आसान किया,
हर्षित होकर रघुराई,
हनुमत को सम्मान दिया,
हनुमत को सम्मान दिया,
भाई तू तो निकला,
है बड़े काम का,
ऐसा हैं सेवक श्री राम का,
श्री राम का,
ऐसा हैं सेवक श्री राम का ॥

राम नाम की ओढ़ चुनर,
बनके राम का मतवाला,
पाँव में बांधे ये घुंघरू,
मस्ती में नाचे बाला,
मस्ती में नाचे बाला,
बनके दीवाना,
ये तो राम नाम का,
ऐसा हैं सेवक श्री राम का,
श्री राम का,
ऐसा हैं सेवक श्री राम का ॥

चरणों में ये रहते सदा,
सिंहासन पे राम सिया,
‘कुंदन’ सब कुछ हनुमत ने,
प्रभु राम पे वार दिया,
प्रभु राम पे वार दिया,
रखता ना ध्यान देखो,
अपने आराम का,
ऐसा हैं सेवक श्री राम का,
श्री राम का,
ऐसा हैं सेवक श्री राम का ॥

सेवा में गुजरे,
वक्त हनुमान का,
ऐसा है सेवक श्री राम का,
श्री राम का,
ऐसा हैं सेवक श्री राम का ॥

Aisa Hai Sewak Shree Ram Ka in English

Sewa Main Gujare, Waqt Hanuman ka, Asa Hai Sewak Shree Ram Ka, Shree Ram Ka, Asa Hai Sewak Shree Ram Ka ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

साड्डे खोल दे नसीबां वाले ताले - भजन

साडे, खोल दे, नसीबां वाले ताले...मइया, तेरे हथ चाबियां ॥

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना - भजन

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, कहते लोग इसे राम का दिवाना..

श्री हनुमान-बालाजी भजन

सुंदरकांड, हनुमान जयंती, मंगलवार व्रत, शनिवार, बूढ़े मंगलवार में गाए जाने वाले प्रसिद्ध श्री हनुमान-बालाजी के भजन..

कृष्ण भजन

जन्माष्टमी, राधाष्टमी, होली, भागवत कथा, गीता पाठ, कीर्तन, भजन संध्या मे प्रसिद्ध श्री कृष्ण भजन..

वीर हनुमाना अति बलवाना - भजन

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे, प्रभु मन बसियो रे...

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026

मंदिर

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP