पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मैं दो-दो माँ का बेटा हूँ: भजन (Main Do-Do Maa Ka Beta Hun)


मैं दो-दो माँ का बेटा हूँ: भजन
मैं दो-दो माँ का बेटा हूँ,
दोनों मैया बड़ी प्यारी है ।
एक माता मेरी जननी है,
एक जग की पालनहारी है ॥
मैं जननी को जब माँ कहता,
वो सिर पर हाथ फिराती है ।
त्रिशूल रुपणी दादी को,
वो जगमाता बतलाती है ।
मैं उसकी गोद में जाता हूँ,
वो तेरी शरण दिखलाती है ।
अब शरण में तेरी आया हूँ,
तू क्यों नहीं गले लगाती है ॥
॥ मैं दो-दो माँ का बेटा हूँ...॥

मेरी जननी ओझल हुई,
पर तुम तो समाने हो मेरे ।
वो इसी भरोसे छोड़ गई,
कि तुम तो साथ में हो मेरे ।
अब दिल जो माँ को याद करे,
वो सीधे तेरे दर जाए ।
हे जग जननी तेरी छवि में ही,
मेरी मैया मुझे नजर आए ॥
॥ मैं दो-दो माँ का बेटा हूँ...॥

जनंनी ने मुझको जन्म दिया,
तुम बन के यशोदा पाली हो ।
मेरी जनंनी की भी जननी तुम,
दादीजी झुंझुनुवाली हो ।
वो लोरी मुझे सुनाती है,
तुम सत्संग मुझे कराती हो ।
वो भोजन मुझे खिलाती है,
तुम छप्पन भोग जिमाती हो ॥
॥ मैं दो-दो माँ का बेटा हूँ...॥

मैं दो-दो माँ का बेटा हूँ,
दोनों मैया बड़ी प्यारी है ।
एक माता मेरी जननी है,
एक जग की पालनहारी है ॥

Main Do-Do Maa Ka Beta Hun in English

Main Do-do Maa Ka Beta Hun, Dono Maiya Badi Pyari Hai । Ek Mata Meri Janani Hai, Ek Jag Ki Palanhari Hai ॥
यह भी जानें

Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanShri Rani Sati Dadi Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

वीर हनुमाना अति बलवाना - भजन

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे, प्रभु मन बसियो रे...

जय जयकार करो माता की - माता भजन

जय जयकार माता की, आओ शरण भवानी की, एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

रघुपति राघव राजाराम - भजन

रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम ॥ सुंदर विग्रह मेघश्याम, गंगा तुलसी शालग्राम...

वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे.. भजन

वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीड परायी जाणे रे। पर दुःखे उपकार करे तो ये, मन अभिमान न आणे रे...

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP