Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

भगत के वश में है भगवान - भजन (Bhagat Ke Vash Me Hai Bhagavan)


भगत के वश में है भगवान - भजन
Add To Favorites Change Font Size
भगत के वश में है भगवान,
भक्त बिना ये कुछ भी नहीं है,
भक्त है इसकी जान,
भगत के वश में है भगवान ॥
भगत मुरली वाले की,
रोज वृंदावन डोले,
कृष्ण को लल्ला समझे,
कृष्ण को लल्ला बोले,
श्याम के प्यार में पागल,
हुई वो श्याम दीवानी,
अगर भजनो में लागे,
छोड़ दे दाना पानी,
प्यार करन वो लागी इससे,
अपने पुत्र समान,
भगत के वश में है भगवान ॥

वो अपने कृष्ण लला को,
गले से लगा के रखे,
हमेशा सजा कर रखे,
वो लाड़ लड़ा कर रखे,
वो दिन में भाग के देखे,
रात में जाग के देखे,
कभी अपने कमरे से,
श्याम को झांक के देखे,
अपनी जान से ज्यादा रखती,
अपने लला का ध्यान,
भगत के वश में है भगवान ॥

वो लल्ला लल्ला पुकारे,
हाय क्या जुलम हुआ रे,
बुढ़ापा बिगड़ गया जी,
लाल मेरा कैसे गिरा रे,
जाओ डॉक्टर को लाओ,
लाल का हाल दिखाओ,
अगर इसको कुछ हो गया तो,
मुझे भी मार गिराओ,
रोते रोते पागल हो गई,
घर वाले परेशान,
भगत के वश में है भगवान ॥

वो नब्ज टटोल के बोला,
की तेरा लाल सही है,
कसम खा कर कहता हूँ,
कोई तकलीफ नहीं है,
वो माथा देख के बोले,
ये तेरा लाल सही है,
माई चिंता मत करियो,
कोई तकलीफ नहीं है,
जोहि सीने से लगाया,
पसीना जम कर आया,
उसने कई बार लगाया,
और डॉक्टर चकराया,
धड़क रहा सीना लल्ला का,
मूर्ति में थे प्राण,
भगत के वश में है भगवान ॥

देख तेरे लाल की माया,
बड़ा घबरा रहा हूँ,
जहाँ से तू लल्ला लाई,
वही पे जा रहा हूँ,
लाल तेरा जुग जुग जिए,
बड़ा एहसान किया है,
आज से सारा जीवन,
उसी के नाम किया है,
‘बनवारी’ तेरी माँ नहीं पागल,
पागल सारा जहान,
भगत के वश में है भगवान ॥

भगत के वश में है भगवान
भक्त बिना ये कुछ भी नहीं है,
भक्त है इसकी जान,
भगत के वश में है भगवान ॥
कृष्ण कन्हैया लाल की जय ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanRam Navmi BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami BhajanShri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shayam BhajanLaddu Gopal Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना - भजन

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, कहते लोग इसे राम का दिवाना..

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

ओ मंगलकारी, चरणों में शत शत प्रणाम: भजन

महिमा का तेरी, कैसे करूँ मैं बखान, ओ मंगलकारी, चरणों में शत शत प्रणाम ॥

प्रभु राम का बनके दीवाना: भजन

प्रभु राम का बनके दीवाना, छमाछम नाचे वीर हनुमाना, के राम सियाराम जपता है, मस्त मगन रहता है, के राम सियाराम जपता है,
मस्त मगन रहता है ॥

अंजनीसुत केसरी नंदन ने: भजन

अंजनीसुत केसरी नंदन ने, श्री राम के कारज सारे है, सम्पूर्ण रामायण साक्षी है, पग पग पे संकट टारे है, अंजनीसुत केसरीनंदन ने, श्री राम के कारज सारे है ॥

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP