पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

चंदा सिर पर है जिनके शिव - भजन (Chanda Sir Par Hai Jinke Shiv)


चंदा सिर पर है जिनके शिव - भजन
चंदा सिर पर है जिनके,
कानो में कुण्डल चमके,
सर्पो की माल गले में,
गंगा है जटा में जिनके,
ऐसे तो भोला शंकर है,
शंकर को वंदन है,
ऐसे तो भोला शंकर है,
शंकर को वंदन है ॥
मेरे भोले भंडारी की,
नंदी पे सवारी,
नंदी की सवारी,
लागे हमको प्यारी,
भस्मी रमी है तन पे,
हाथों में डमरू जिनके,
बाघम्बर छाल कमर पे,
त्रिशूल है हाथ में जिनके,
ऐसे तो भोला शंकर है,
शंकर को वंदन है,
ऐसे तो भोला शंकर है,
शंकर को वंदन है ॥

जब जब ये आँखे खोले,
तो धरती अम्बर डोले,
देव तो क्या ब्रम्हांड भी,
जय शिव शंकर बोले,
मुखड़े पर तेज है दमके,
एक नेत्र ललाट पे जिनके,
रुद्राक्ष भुजंग पे धारे,
तिहुँ लोक है चर्चे जिनके,
ऐसे तो भोला शंकर है,
शंकर को वंदन है,
ऐसे तो भोला शंकर है,
शंकर को वंदन है ॥

गौरा शंकर की जोड़ी,
कितनी सुन्दर लागे,
इनके दर्शन से,
भाग्य हमारे जागे,
गुण गाता जग ये जिनके,
हम भी दीवाने उनके,
जो भोले भाले मन के,
हृदय में प्रेम जिनके,
ऐसे तो भोला शंकर है,
शंकर को वंदन है,
ऐसे तो भोला शंकर है,
शंकर को वंदन है ॥

चंदा सिर पर है जिनके,
कानो में कुण्डल चमके,
सर्पो की माल गले में,
गंगा है जटा में जिनके,
ऐसे तो भोला शंकर है,
शंकर को वंदन है,
ऐसे तो भोला शंकर है,
शंकर को वंदन है ॥

Chanda Sir Par Hai Jinke Shiv in English

Chanda Sir Par Hai Jinake, Kaano Mein Kundal Chamake, Sarpo Ki Maal Gale Mein, Ganga Hai Jata Mein Jinake, Aise To Bhola Shankar Hai, Shankar Ko Vandan Hai, Aise To Bhola Shankar Hai, Shankar Ko Vandan Hai ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanPrem Bhushan Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

कितना रोई पार्वती, शिवनाथ के लिए - भजन

कितना रोई पार्वती, शिवनाथ के लिए, मैं तो प्राण भी तज दूंगी, भोलेनाथ के लिए, सबने कितना समझाया, पर ना मानी महामाया ॥

शिव पार्वती ने तुम्हे, वरदान दे दिया: भजन

कलयुग में भव से पार, चाहो भक्तो जो जाना, गौरी गजाननन को सदा, मन से ही ध्याना, भक्तो के मन में तुमने, अपना स्थान कर दिया,
श्री गणेश ये कलयुग, तुम्हारे नाम कर दिया ॥

शीश गंग अर्धंग पार्वती - भजन

शीश गंग अर्धंग पार्वती सदा विराजत कैलासी। नंदी भृंगी नृत्य करत हैं, धरत ध्यान सुर सुखरासी॥

मैं भोला पर्वत का - शिव भजन

मैं भोला पर्वत का, रै तू राणी महला की, तेरी मेरी पार पड़ै ना, बेशक लिखी पहला की..

पार्वती बोली शंकर से - भजन

पार्वती बोली शंकर से, सुनिये भोलेनाथ जी, रहना है हर इक जन्म में, मुझे तुम्हारे साथ जी

हर हर शंभू - शिव भजन

हर हर शंभू (शंभू) शंभू (शंभू) शिव महादेवा, शंभू शंभू शंभू शंभू शिव महादेव, हर हर शंभू (शंभू) शंभू (शंभू) शिव महादेवा...

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP