गणेशोत्सव - Ganeshotsav
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

डमक डम डमरू रे बाजे - भजन (Damak Dam Damroo Re Baje)


डमक डम डमरू रे बाजे - भजन
डमक डम डमरू रे बाजे,
चन्द्रमा मस्तक पर साजे,
नाचे भोला हर हर हर हर बम,
नाचे भोला हर हर हर हर बम,
गले में पड़ी सर्प की माला,
हाथ त्रिशूल कान में बाला,
नाचे भोला हर हर हर हर बम,
नाचे भोला हर हर हर हर बम ॥
बनकर के नटराज सदाशिव,
अद्भुत कला दिखाए,
डम डम डमरू बजे हाथ में,
ताल से ताल मिलाए,
छान के भांग का गोला,
जटा बिखरा के भोला,
नाचे भोला हर हर हर हर बम,
नाचे भोला हर हर हर हर बम ॥

देख के रूप अनोखा शिव का,
गौरा मन हर्षाए,
नभ मंडल से देवी देवता,
शिव पे फूल बरसाए,
है कैलाश पे अजब नज़ारे,
बाजे ढोलक झांझ नगाड़े,
नाचे भोला हर हर हर हर बम,
नाचे भोला हर हर हर हर बम ॥

जैसे जैसे चरण थिरकते,
मन होता मतवाला,
नित गाता है महिमा ‘लख्खा’,
भोले देव निराला,
मगन मन भक्तो का टोला,
झूम के ‘गिरी’ है ये बोला,
नाचे भोला हर हर हर हर बम,
नाचे भोला हर हर हर हर बम ॥

डमक डम डमरू रे बाजे,
चन्द्रमा मस्तक पर साजे,
नाचे भोला हर हर हर हर बम,
नाचे भोला हर हर हर हर बम,
गले में पड़ी सर्प की माला,
हाथ त्रिशूल कान में बाला,
नाचे भोला हर हर हर हर बम,
नाचे भोला हर हर हर हर बम ॥

Damak Dam Damroo Re Baje in English

Damak Dam Damroo Re Baje, Chandrama Mastak Par Saje, Nache Bhola Har Har Har Har Bamb, Nache Bhola Har Har Har Har Bamb, Gale Mein Padi Sharpa Ki Mala, Haath Trishul Kaan Mein Baala, Nache Bhola Har Har Har Har Bamb, Nache Bhola Har Har Har Har Bamb ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

तेरी जय हो गौरी लाल: भजन

पिता जिनके शिव महाकाल, विघ्नो को देते टाल, पूजे जग तुमको पहले, रुतबा देवों में कमाल, है नमन तुम्हे गणनायक,
तेरी जय हो गौरी लाल, तेरी जय हो गौरी लाल ॥

हे गणपति हे गणराज, आपका अभिनन्दन: भजन

हे गणपति हे गणराज, आपका अभिनन्दन, मेरे घर में पधारे आज, आपका अभिनन्दन, हें गणपति हें गणराज,
आपका अभिनन्दन ॥

कर दो नजरे करम गणपति - भजन

कर दो नजरे करम गणपति, कर दो नजरें करम गणपति, किरपा की नजर, हमपे कर दो अगर, तेरे दरबार में क्या कमी,
कर दो नजरें करम गणपति, कर दो नजरें करम गणपति ॥

सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें - भजन

सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें, तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये, सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये, है अधूरे मेरे काज सब आप बिन, पुरे करने प्रभु आज आ जाइये,
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें, तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये ॥

रिद्धी सिद्धी दातार, तुमसे गये देवता हार - भजन

रिद्धी सिद्धी दातार, तुमसे गये देवता हार, तेरी हो रही जय जयकार, गौरी शंकर के प्यारे ॥

रिद्धि सिद्धि वाले गणपति बाबा, तेरी महिमा भारी है: भजन

रिद्धि सिद्धि वाले गणपति बाबा, तेरी महिमा भारी है, जो तेरे दरबार में आए, उसकी विपदा टारि है ॥

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan

मंदिर

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP