Shri Ram Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

हे महाबली हनुमान, प्रभु तेरी महिमा निराली है: भजन (Hey Mahabali Hanuman Prabhu Teri Mahima Nirali Hai)


हे महाबली हनुमान, प्रभु तेरी महिमा निराली है: भजन
हे महाबली हनुमान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
अब मेरा करो कल्याण,
अब मेरा करो कल्याण,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
हे महा बली हनुमान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है ॥
रघुवर की धुन में,
प्रभु के भजन में,
तूने तो दुनिया भुलाई,
परछाई बन के,
मन और वचन से,
रघुवर के तुम ही सहाई,
सदा मुख पर राम गुणगान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
अब मेरा करो कल्याण,
अब मेरा करो कल्याण,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
हे महा बली हनुमान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है ॥

जिसने पुकारा,
उसको ही तारा,
भाग्य सभी के जगाते,
अंजनी के लाला,
बजरंगी बाला,
भक्तो के दुखड़े मिटाते,
तूने सुख के दिए वरदान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
अब मेरा करो कल्याण,
अब मेरा करो कल्याण,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
हे महा बली हनुमान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है ॥

तुझसा ना ज्ञानी,
तुझसा ना दानी,
तू है सभी का सहारा,
जीवन है नैया,
तू है खिवैया,
सब को भवर से उबारा,
तेरी करुणा तले ये जहान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
अब मेरा करो कल्याण,
अब मेरा करो कल्याण,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
हे महा बली हनुमान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है ॥

लाल लंगोटा,
हाथ में सोटा,
शोभा अजब है तिहारी,
नर हो या नारी,
तेरे पुजारी,
तुझपे सभी बलिहारी,
तू महावीर बलवान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
अब मेरा करो कल्याण,
अब मेरा करो कल्याण,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
हे महा बली हनुमान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है ॥

हे महाबली हनुमान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
अब मेरा करो कल्याण,
अब मेरा करो कल्याण,
प्रभु तेरी महिमा निराली है,
हे महा बली हनुमान,
प्रभु तेरी महिमा निराली है ॥

Hey Mahabali Hanuman Prabhu Teri Mahima Nirali Hai in English

Hey Mahabali Hanuman, Prabhu Teri Mahima Nirali Hai, Ab Mera Karo Kalyan, Ab Mera Karo Kalyan, Prabhu Teri Mahima Nirali Hai, Hey Mahabali Hanuman, Prabhu Teri Mahima Nirali Hai ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ओ बजरंग बाला चरणों से लगा लो जी: भजन

ओ बजरंग बाला चरणों से लगा लो जी, तेरे बिना मैं कुछ नहीं बाबा सब कुछ तुझसे ही, ओ बजरंग बाला चरणों से लगा लो जी ॥

सजा है प्यारा दरबार बाबा का - भजन

सजा है प्यारा दरबार बाबा का, भक्तों ने मिलकर के किया है, श्रृंगार बाबा का, सजा हैं प्यारा दरबार बाबा का, लगे है न्यारा दरबार बाबा का ॥

सुनते सबकी पुकार जी: भजन

सुनते सबकी पुकार, जो भी श्रद्धा और प्रेम से है, आता इनके द्वार, बोलो जयकार, जय बजरंगी बोलो जी बोलो,
जय बजरंगी ॥

मेरे बालाजी सरकार, के तो रंग निराले - भजन

मेरे बालाजी सरकार, के तो रंग निराले, दया द्रष्टि करते सब पर, मेहंदीपुर वाले है, मेरें बालाजी सरकार, के तो रंग निराले ॥

बजरंग बाला बड़ा हो मतवाला - भजन

बजरंग बाला बड़ा हो मतवाला, म्हे फेरा थारी माला, लागो हो मनभावना, आवो आवो नी, बालाजी म्हारे आंगणा ॥

तेरी करुणा से सबकी, है विपदा टली - भजन

तेरी करुणा से सबकी, है विपदा टली जय हो बजरंगबली, जय हो बजरंगबली, तेरे चिंतन से हर दुख, की रैना ढली, जय हो बजरंगबली,
जय हो बजरंगबली ॥

काम कोई ऐसा ना जग में, जो करते हनुमान नहीं: भजन

काम कोई ऐसा ना जग में, जो करते हनुमान नहीं, फिर भी राम के दास कहाए, हृदय में अभिमान नहीं, फिर भी राम के दास कहाए, हृदय में अभिमान नहीं ॥

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP