Shri Ram Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

कलयुग का देव निराला मेरा श्याम है खाटू वाला - भजन (Kalyug Ka Dev Nirala Mera Shyam Hai Khatu Wala)


कलयुग का देव निराला मेरा श्याम है खाटू वाला - भजन
कलयुग का देव निराला,
मेरा श्याम है खाटू वाला,
कदम कदम पर रक्षा करता,
भक्तो का रखवाला रे,
कलयुग का देंव निराला,
मेरा श्याम है खाटू वाला ॥
इनके होते किसी भगत की,
होगी कभी भी हार नही,
खुद का मान, भले घट जाए,
भगत का घटे स्वीकार नही,
अपने भगत की खातिर इसने,
क्या से क्या कर डाला रे,
कलयुग का देंव निराला,
मेरा श्याम है खाटू वाला ॥

सच्चे मन से जिसने इनको,
आँसू भेंट चढ़ाए है,
सिंहासन हिल जाता इनका,
पल में दौड़े आए है,
आँसू के बदले खुशियो से,
दामन है भर डाला रे,
कलयुग का देंव निराला,
मेरा श्याम है खाटू वाला ॥

कलीकाल में करे हुकूमत,
मेरा खाटू वाला श्याम,
पांडव कुल के, अवतारी को,
मेरा लाखों लाख प्रणाम,
हंसते हंसते श्री कृष्ण को,
शीश दान दे डाला रे,
कलयुग का देंव निराला,
मेरा श्याम है खाटू वाला ॥

श्याम कह रहा इनके बस में,
कुछ भी नही असंभव है,
मोरछड़ी से, प्राण बचाए,
होते देखा संभव है,
बड़े बड़े संकट को इसने,
हाथ से अपने टाला रे,
कलयुग का देंव निराला,
मेरा श्याम है खाटू वाला ॥

कलयुग का देव निराला,
मेरा श्याम है खाटू वाला,
कदम कदम पर रक्षा करता,
भक्तो का रखवाला रे,
कलयुग का देंव निराला,
मेरा श्याम है खाटू वाला ॥

आरती कुंजबिहारी की | आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन | श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं | आरती श्री बाल कृष्ण जी की | ॐ जय जगदीश हरे | मधुराष्टकम्: धरं मधुरं वदनं मधुरं | कृष्ण भजन | अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं | श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी

Kalyug Ka Dev Nirala Mera Shyam Hai Khatu Wala in English

Kalyug Ka Dev Nirala, Mera Shyam Hai Khatu Wala, Kadam Kadam Par Raksha Karta, Bhakto Ka Rakhwala Re, Kalyug Ka Denv Nirala, Mera Shyam Hai Khatu Wala ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

कृपा की न होती जो, आदत तुम्हारी - भजन

कृपा की न होती जो, आदत तुम्हारी, तो सूनी ही रहती, अदालत तुम्हारी

प्रभु के चरणों से सच्चा प्यार: भजन

रावण ने राम से बैर किया उसे अब भी जलाया जाता है, बन भक्त विभीषण शरण गए घर बार उसी का हो जाए, प्रभु के चरणों से गर सच्चा प्यार किसी को हो जाये ॥

जिसको जीवन में मिला सत्संग है: भजन

जिसके जीवन मैं मिला सत्संग हैं, उसे हर घड़ी आनंद ही आनंद है। जिसे जीवन मैं मिला सत्संग हैं...

मेरे राम अयोध्या आए: भजन

उत्सव भारी सभी मनाओ री, मेरे राम अयोध्या आए, मेरे राम अयोध्या आए, प्रभु राम अपने घर आए ॥

राम भजन - श्री रामजी पधारे

रामजी पधारे , श्री रामजी पधारे, हे ! देखो अवध नगरीय में रामजी पधारे

डोंट वरी मईया है पास खड़ी

अब तो, तुम ना, घबराओ, मईया जी के, गुण गाओ । हर संकट, मिट जाएगा, एक बार, मिलकर गाओ ॥ डोंट वरी, मईया है, पास खड़ी x॥-॥

जय गणेश गणनाथ दयानिधि - भजन

जय गणेश गणनाथ दयानिधि, सकल विघन कर दूर हमारे, प्रथम धरे जो ध्यान तुम्हारो..

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP