Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

करते सबका बेड़ा पार, बाबा बजरंगी बलधार - भजन (Karte Sabka Beda Paar Baba Bajrangi Baldham)


करते सबका बेड़ा पार, बाबा बजरंगी बलधार - भजन
करते सबका बेड़ा पार,
बाबा बजरंगी बलधार,
सीताराम के आज्ञाकारी,
मेरे बालाजी,
ओ बजरंग बालाजी,
करते सबका बेडा पार,
बाबा बजरंगी बलधार ॥
पर्वत हाथ में उठा के लाए,
बजरंगी बलदायी,
राम को धीर बंधाई,
भाई लखन की जान बचाई,
भोले बाबा के अवतारी,
मेरे बालाजी,
ओ बजरंग बालाजी,
करते सबका बेडा पार,
बाबा बजरंगी बलधार ॥

राम भक्त हनुमान के जैसा,
होगा भक्त कोई ना,
राम सिया का दरश कराया,
इसने चिर के सीना,
जय हो बजरंगी बलधारी,
मेरे बालाजी,
ओ बजरंग बालाजी,
करते सबका बेडा पार,
बाबा बजरंगी बलधार ॥

वीर बलि के द्वार से कोई,
खाली हाथ ना जाए,
उसको भी अपनाते बाबा,
जिसको जग ठुकराए,
ऐसे दानी है उपकारी,
मेरे बालाजी,
ओ बजरंग बालाजी,
करते सबका बेडा पार,
बाबा बजरंगी बलधार ॥

करते सबका बेड़ा पार,
बाबा बजरंगी बलधार,
सीताराम के आज्ञाकारी,
मेरे बालाजी,
ओ बजरंग बालाजी,
करते सबका बेडा पार,
बाबा बजरंगी बलधार ॥

Karte Sabka Beda Paar Baba Bajrangi Baldham in English

Karte Sabka Beda Paar, Baba Bajarangi Baldhar, Siraram Ke Angyakari, Mere Balaji, O Bajrang Balaji, Karte Sabka Beda Paar, Baba Bajarangi Baldhar ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

मेरे बांके बिहारी पिया बता दो क्या जादू किया

मेरे बाके बिहारी पिया, बता दो क्या जादू किया...

नौरता की रात मैया, गरबे रमवा आणो है: भजन

नौरता की रात मैया, गरबे रमवा आणो है, थाने वादों निभाणो है, नौरता की रात ॥

बारिशों की छम छम में - भजन

बारिशों की छम छम में, तेरे दर पे आए है, मेहरावाली मेहरा कर दे..

ऊँचे ऊँचे पर्वत पे, शारदा माँ का डेरा है: भजन

ऊँचे ऊँचे पर्वत पे, शारदा माँ का डेरा है, मतलब की दुनिया में, सच्चा प्रेम तेरा है, ऊंचे ऊंचे पर्वत पे, मैया का बसेरा है, मतलब की दुनिया में, सच्चा प्रेम तेरा है ॥

माँ मुराद कर पूरी: भजन

माँ मुराद कर पूरी आस रहे ना अधूरी, तेरे दर से जाऊंगा झोली भर के, शेरोवाली माता देख ले, आया ऊँचे में पहाड़ तेरे चढ़ के, शेरोवाली माता देख ले ॥

जय जगजननी माँ, भवानी मैय्या शारदा हो माँ - भजन

जय जगजननी माँ, भवानी मैय्या शारदा हो माँ, अंबे जगदंबे जगदंबिके, जग की पालनहार, भवानी मैय्या शारदा हो माँ, जय जगजननी मां, भवानी मैय्या शारदा हो माँ ॥

आयो सावणियो, दादी जी म्हारी, हिंडो हिन्डै आज: भजन

आयो सावणियो, दादी जी म्हारी, हिंडो हिन्डै आज, आयो सावणियों, बेला गुलाब चंपा माही, खूब सज्यो सिणगार, आयो सावणियों,
ओ आयो सावणियों, दादी जी म्हारी, हिंडो हिन्डै आज, आयो सावणियों ॥

Durga Chalisa - Durga Chalisa
Ram Bhajan - Ram Bhajan
Bhakti Bharat APP