Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

खाटू वाले श्याम प्यारे: भजन (Khatu Wale Shyam Pyare)


खाटू वाले श्याम प्यारे: भजन
खाटू वाले श्याम प्यारे,
खूब कियो श्रृंगार,
रूप तेरो मन भावे,
मोरछड़ी तेरे हाथ में साजे,
लीले के असवार,
रूप तेरो मन भावे ॥
रंग सुनहरी केसरी बागा,
सुन्दर छवि प्यारी है,
अहिलावती के लाल जगत में,
तेरी शान निराली है,
जो कोई आवे गले लगावे,
देता सबको प्यार,
रूप तेरो मन भावे,
मोरछड़ी तेरे हाथ में साजे,
लीले के असवार,
रूप तेरो मन भावे ॥

जिसने दिल से याद किया प्रभु,
तू उसका ग़मख़ार बना,
हारे को तू देता सहारा,
तू यारो का यार बना,
रूप सलोना भोला मुखड़ा,
सबसे बड़ा दिलदार,
रूप तेरो मन भावे,
मोरछड़ी तेरे हाथ में साजे,
लीले के असवार,
रूप तेरो मन भावे ॥

धन्ना भगत का यार बना तू,
खेत में उसके काम किया,
नरसी भगत की हुंडी तारी,
सेठ सांवलिया नाम लिया,
ओ भगतों के प्यारे तुझको,
‘भोला’ रहा पुकार,
रूप तेरो मन भावे
मोरछड़ी तेरे हाथ में साजे,
लीले के असवार,
रूप तेरो मन भावे ॥

खाटू वाले श्याम प्यारे,
खूब कियो श्रृंगार,
रूप तेरो मन भावे,
मोरछड़ी तेरे हाथ में साजे,
लीले के असवार,
रूप तेरो मन भावे ॥

Khatu Wale Shyam Pyare in English

Khatu Wale Shyam Pyare, khoob Kiyo Shrrngar, Roop Tero Maan Bhave, Morachhadi Tere Haath Mein Saaje, Lile Ke Asavaar, Roop Tero Maan Bhave ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

श्याम नज़रें देख लो, अब खोल के: भजन

श्याम नज़रें देख लो, अब खोल के, चरणों में रखा कलेजा, खोल के, श्याम नजरे देख लो, अब खोल के ॥

ओ लागी लागी रे प्रीत, थासु सांवरिया सरकार: भजन

ओ लागी लागी रे प्रीत, थासु सांवरिया सरकार, बन के दीवानी मैं तो नाचूंगी, सांवरा होके दीवानी मैं तो नाचूंगी,
ओ लागी लागी रे प्रित, थासु सांवरिया सरकार ॥

मेरे बाबा तुझे किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे: भजन

मेरे बाबा तुझे किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे, मैं मुड़ मुड़ दर तेरे आया, मुड़ मुड़ दर तेरे आया, दिल गया हार सांवरे,
मेरे बाबा तुझें किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे ॥

मैं सेवक तू मालिक, श्याम हमारा है: भजन

हम दोनों का रिश्ता, कितना प्यारा है, मैं सेवक तू मालिक, श्याम हमारा है ॥

महाकाल की लगन: शिव भजन

मोहे लागी रे लगन महाकाल की लगन, तुम्हारे नाम से किस्मत मेरी सजा लू मैं, तुम्हारे चरणों को ही अपना घर बना लू मैं, मुझे कर गई मगन, महाकाल की लगन ॥

गोविंदा आने वाला है - भजन

करलो तैयारी स्वागत की, गोविंदा आने वाला है, गोविंदा आने वाला हैं, गोपाला आने वाला है, करलो तैयारी स्वागत की,
गोविंदा आने वाला हैं ॥

दीवाना हमें बना गयो: भजन

राधावल्लभ लाल हमारे, नैनन बिच समा गयो, दीवाना हमें बना गयो, मस्ताना हमें बना गयो ॥

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP