Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

माँ अंजनी के लाल, थोड़ा ध्यान दीजिये: भजन (Maa Anjani Ke Lal Thoda Dhyan Dijiye)


माँ अंजनी के लाल, थोड़ा ध्यान दीजिये: भजन
माँ अंजनी के लाल,
थोड़ा ध्यान दीजिये,
दे ध्यान दीन दास का,
कल्याण कीजिये,
मां अंजनी के लाल,
थोड़ा ध्यान दीजिये ॥
रहते सदा आप है,
राम नाम में मगन,
कहते लगी है आपको,
श्री राम की लगन,
हमको भी भाव भक्ति का,
वरदान दीजिये,
दे ध्यान दीन दास का,
कल्याण कीजिये,
मां अंजनी के लाल,
थोड़ा ध्यान दीजिये ॥

पैरो में बांध घुँघरू,
करताल हाथ ले,
कीर्तन में आप नाचते,
भक्तो को साथ ले,
हमको एक बार,
अपने साथ लीजिये,
दे ध्यान दीन दास का,
कल्याण कीजिये,
मां अंजनी के लाल,
थोड़ा ध्यान दीजिये ॥

सेवा करूँगा आप का,
गुणगान करूँगा,
मैं आप के आराध्य का भी,
ध्यान धरूंगा,
‘नंदू’ करूँ भजन हमें,
स्वर ताल दीजिये,
दे ध्यान दीन दास का,
कल्याण कीजिये,
मां अंजनी के लाल,
थोड़ा ध्यान दीजिये ॥

माँ अंजनी के लाल,
थोड़ा ध्यान दीजिये,
दे ध्यान दीन दास का,
कल्याण कीजिये,
मां अंजनी के लाल,
थोड़ा ध्यान दीजिये ॥

Maa Anjani Ke Lal Thoda Dhyan Dijiye in English

Maa Anjani Ke Laala, Thoda Dhyan Dijiye, De Dhyan Din Daas Ka, Kalyan Kijiye, Maa Anjani Ke Laala, Thoda Dhyan Dijiye ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मेरे बांके बिहारी का आशिक़ ये ज़माना है - भजन

कोई पागल है इनका, कोई इनका दीवाना है, मेरे बांके बिहारी का, आशिक़ ये ज़माना है

मैं तो आई वृन्दावन धाम, किशोरी तेरे चरनन में - भजन

मैं तो आई वृन्दावन धाम किशोरी तेरे चरनन में। किशोरी तेरे चरनन में, श्री राधे तेरे चरनन में॥

करके इशारो बुलाए गई रे - श्री राधा भजन

इंद्रेश जी का प्रिय भजन भक्ति भारत आप तक पहुँचा रहा है, इसके बोल हैं. . करके इशारो बुलाए गई रे, बरसाने की छोरी राधा गोरी गोरी,

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है: भजन

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है, जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

बसाले मन मंदिर में राम: भजन

बसाले मन मंदिर में राम, बनेंगे बिगड़े तेरे काम, बसालें मन मंदिर में राम, बसालें मन मंदिर में राम ॥

ओ रामजी तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना: भजन

ओ रामजी तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना, तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना, ये दुनिया दीवानी, दो दिन की कहानी, पल दो पल का है जीना, बड़ा सुख दीना, तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना ॥

मेरी फरियाद सुन भोले - भजन

मेरी फरियाद सुन भोले, तेरे दर आया दीवाना, मन की मुरादें पूरी कर, सिवा तेरे ना कोई ठिकाना, मेरी फरियाद सुन भोलें, तेरे दर आया दीवाना ॥

Om Jai Jagdish Hare Aarti - Om Jai Jagdish Hare Aarti
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP