Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मुझे रंग दे ओ रंगरेज - भजन (Mujhe Rang De O Rangrej)


मुझे रंग दे ओ रंगरेज - भजन
मुझे रंग दे ओ रंगरेज,
चुनरिया सतरंगी,
मुझे रंग दे ओ रंगरेज,
चुनरिया सतरंगी,
मैया को जाके ओढ़ाऊँ,
चुनरिया सतरंगी ॥
चुनरिया सतरंगी, जय माँ
चुनरिया सतरंगी, जय माँ
चुनरिया सतरंगी, जय माँ
मुझे रंग दे ओ रंगरेज,
चुनरिया सतरंगी,

एक रंग रंग दे भक्ति का,
दूजा रंग रंग दे मुक्ति का,
एक रंग रंग दे भक्ति का,
दूजा रंग रंग दे मुक्ति का,
तीजा रंग रंग दे शक्ति का,
तुझको क्या समझाऊं,
चुनरिया सतरंगी,
चुनरिया सतरंगी,
चुनरिया सतरंगी,
मुझे रंग दे ओ रंगरेज,
चुनरिया सतरंगी,
चुनरिया सतरंगी ॥

चौथा रंग बलिदान का रंग दे,
रंग पाँचवा दान का रंग दे,
चौथा रंग बलिदान का रंग दे,
रंग पाँचवा दान का रंग दे,
छठा रंग सनमान* का रंग दे,
साथ में प्रेम मिलाऊँ,
सातवाँ प्रेम बताऊँ,
चुनरिया सतरंगी,
चुनरिया सतरंगी,
चुनरिया सतरंगी,
मुझे रंग दे ओ रंगरेज,
चुनरिया सतरंगी,
चुनरिया सतरंगी ॥

बाग-बाग से कलियाँ लाऊँ,
मैया के चरणों में चढ़ाऊँ,
बाग बाग से कलियाँ लाऊँ,
मैया के चरणों में चढ़ाऊँ,
तिलक लगाऊं जोत जगाऊँ,
रूठी माँ को मनाऊं,
चुनरिया सतरंगी,
चुनरिया सतरंगी,
चुनरिया सतरंगी,
मुझे रंग दे ओ रंगरेज,
चुनरिया सतरंगी,
चुनरिया सतरंगी ॥

ओ शेरावाली को, जय हो,
जोतावाली को, जय हो,
अंबे रानी को, जय हो,
वैष्णो रानी को, जय हो,
नैना देवी को, जय हो,
चिंतपूर्णी को, जय हो,
मैया को जय हो,
चुनरिया सतरंगी,
चुनरिया सतरंगी,
चुनरिया सतरंगी,
मुझे रंग दे ओ रंगरेज,
चुनरिया सतरंगी,
चुनरिया सतरंगी ॥

* सनमान - सम्मान

Mujhe Rang De O Rangrej in English

Mujhe Rang De O Rangrej, Chunariya Satrangi, Mujhe Rang De O Rangrej, Chunariya Satrangi...
यह भी जानें

Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanLakhbir Singh BhajanLakkha Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मैं तो आई वृन्दावन धाम, किशोरी तेरे चरनन में - भजन

मैं तो आई वृन्दावन धाम किशोरी तेरे चरनन में। किशोरी तेरे चरनन में, श्री राधे तेरे चरनन में॥

करके इशारो बुलाए गई रे - श्री राधा भजन

इंद्रेश जी का प्रिय भजन भक्ति भारत आप तक पहुँचा रहा है, इसके बोल हैं. . करके इशारो बुलाए गई रे, बरसाने की छोरी राधा गोरी गोरी,

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है: भजन

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है, जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

बसाले मन मंदिर में राम: भजन

बसाले मन मंदिर में राम, बनेंगे बिगड़े तेरे काम, बसालें मन मंदिर में राम, बसालें मन मंदिर में राम ॥

ओ रामजी तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना: भजन

ओ रामजी तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना, तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना, ये दुनिया दीवानी, दो दिन की कहानी, पल दो पल का है जीना, बड़ा सुख दीना, तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना ॥

मेरी फरियाद सुन भोले - भजन

मेरी फरियाद सुन भोले, तेरे दर आया दीवाना, मन की मुरादें पूरी कर, सिवा तेरे ना कोई ठिकाना, मेरी फरियाद सुन भोलें, तेरे दर आया दीवाना ॥

सबके दिल में, श्याम की तस्वीर है - भजन

सबके दिल में, श्याम की तस्वीर है, कोई धन्ना सेठ, कोई फकीर है, दर पे आता वहीं, जिसकी तकदीर है,

Om Jai Jagdish Hare Aarti - Om Jai Jagdish Hare Aarti
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP