गणेशोत्सव - Ganeshotsav
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

नमस्कार भगवन तुम्हें भक्तों का बारम्बार हो: भजन (Namaskar Bhagwan Tumhe Bhakton Ka Barambar Ho)


नमस्कार भगवन तुम्हें भक्तों का बारम्बार हो: भजन
नमस्कार भगवन तुम्हें,
भक्तों का बारम्बार हो,
नमस्कार भगवन तुम्हें,
भक्तों का बारम्बार हो,
श्रद्धा रुपी भेंट हमारी,
मंगलमय स्वीकार हो
श्रद्धा रुपी भेंट हमारी,
मंगलमय स्वीकार हो ।
तुम कण कण में बसे हुए हो,
तुझ में जगत समाया है ।
तिनका हो चाहे पर्वत हो,
सभी तुम्हारी माया है ।
तुम दुनिया के हर प्राणी के,
जीवन के आधार हो ।
श्रद्धा रुपी भेंट हमारी,
मंगलमय स्वीकार हो ।

नमस्कार भगवन तुम्हें,
भक्तों का बारम्बार हो,
श्रद्धा रुपी भेंट हमारी,
मंगलमय स्वीकार हो ।

सबके सच्चे पिता तुम्ही हो,
तुम्ही जगत की माता हो ।
भाई बंधू सखा सहायक,
रक्षक पोषक दाता हो ।
चींटी से लेकर हाथी तक,
सबके सिरजनहार हो ।
श्रद्धा रुपी भेंट हमारी,
मंगलमय स्वीकार हो ।

नमस्कार भगवन तुम्हें,
भक्तों का बारम्बार हो,
श्रद्धा रुपी भेंट हमारी,
मंगलमय स्वीकार हो ।

ऋषि मुनि योगी जन सब,
तुमसे ही वर पाते हैं ।
क्या राजा क्या रंक तुम्हारे,
दर पर शीश झुकाते हैं ।
परम कृपालु परम दयालु,
करुणा के आधार हो ।
श्रद्धा रुपी भेंट हमारी,
मंगलमय स्वीकार हो ।

नमस्कार भगवन तुम्हें,
भक्तों का बारम्बार हो,
श्रद्धा रुपी भेंट हमारी,
मंगलमय स्वीकार हो ।

तूफानों से घिरे पथिक प्रभु,
तुम ही एक सहारा हो ।
डगमग डगमग नैया डोले,
तुम ही नाथ किनारा हो ।
तुम केवट हो इस नैया के,
और तुम ही पतवार हो ।

नमस्कार भगवन तुम्हें,
भक्तों का बारम्बार हो,
श्रद्धा रुपी भेंट हमारी,
मंगलमय स्वीकार हो ।
- आर्य समाज भजन

Namaskar Bhagwan Tumhe Bhakton Ka Barambar Ho in English

Namaskar Bhagwan Tumhen, Bhakton Ka Barambar Ho, Shraddha Rupi Bhent Hamari..
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanKhatushyam BhajanMotivational BhajanMorning BhajanDainik BhajanDaily BhajanArya Samaj BhajanPrarthana BhajanVandana BhajanJain BhajanJainism Bhajan

अन्य प्रसिद्ध नमस्कार भगवन तुम्हें भक्तों का बारम्बार हो: भजन वीडियो

- Sarala Dahiya And Neerja Dahiya

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए - भजन

किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए। जुबा पे राधा राधा, राधा नाम हो जाए॥ जब गिरते हुए मैंने तेरे नाम लिया है..

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है: भजन

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है, जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी - भजन

राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी, राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी, आएँगे बिहारी चले आएँगे बिहारी...

मीठे रस से भरीयो री, राधा रानी लागे - भजन

मीठे रस से भरीयो री, राधा रानी लागे, महारानी लागे...

लक्ष्मी भजन

.दीपावली पूजा, धनतेरस पूजा एवं श्री कुबेर पूजा में सबसे अधिक भेजने वाले भजन], मंत्र, आरती तथा गीत।

गणेश भजन

श्री गणेश मंदिर, विनायक मंदिर, गणेशोत्सव, गणेश चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, शुभ कार्य एवं ग्रह प्रवेश मे गाए जाने वाले प्रसिद्ध श्री गणेश भजन..

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP