Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

प्यारो बालाजी, रे जग से न्यारो बालाजी: भजन (Pyaro Balaji Re Jag Se Nyaro Balaji)


प्यारो बालाजी, रे जग से न्यारो बालाजी: भजन
प्यारो बालाजी,
रे जग से न्यारो बालाजी,
रे म्हारो कर दे बेड़ो पार,
घाटे वारो बालाजी,
प्यारों बालाजी,
रे जग से न्यारो बालाजी ॥
दुखिया का दुःख हरने बाबा,
मेहंदीपुर में आयो,
प्रेतराज और कोतवाल है,
संग में डेरा लायो,
साँचा बाबा करुणाधार,
घाटे वारो बालाजी,
प्यारों बालाजी,
रे जग से न्यारो बालाजी ॥

जो भी जाए उनके द्वारे,
भर भर झोली लाए,
दूर दूर से आ नर नारी,
उनके दर्शन पाए,
वो भरता सबके है भंडार,
घाटे वारो बालाजी,
प्यारों बालाजी,
रे जग से न्यारो बालाजी ॥

बिगड़े सबके काज बनाए,
बाबा केसरी नंदन,
कोई बला ना सामने ठहरे,
वो तो शिव शंकर अवतार,
घाटे वारो बालाजी,
प्यारों बालाजी,
रे जग से न्यारो बालाजी ॥

बजरंगी बजरंगी बाला,
माँ अंजनी का लाल,
भक्तो का हितकारी बाबा,
दुष्टों का है काल,
वो करता भव से बेड़ा पार,
घाटे वारो बालाजी,
प्यारों बालाजी,
रे जग से न्यारो बालाजी ॥

देखो भक्तो बजरंगी की,
अजब निराली शान,
सच्चे मन से महिमा गाए,
‘रुखमसिंह धीरान’,
वो सुनता सबकी है पुकार,
बाबा संकट टारा जी,
घाटे वारो बालाजी,
प्यारों बालाजी,
रे जग से न्यारो बालाजी ॥

प्यारो बालाजी,
रे जग से न्यारो बालाजी,
रे म्हारो कर दे बेड़ो पार,
घाटे वारो बालाजी,
प्यारों बालाजी,
रे जग से न्यारो बालाजी ॥

Pyaro Balaji Re Jag Se Nyaro Balaji in English

Pyaro Balaji, Re Jag Se Nyaro Balaji, Re Mharo Kar De Bedo Paar, Ghate Varo Balaji, Pyaron Balaji, Re Jag Se Nyaro Balaji ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना - भजन

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, कहते लोग इसे राम का दिवाना..

जब जब इनके भक्तों पे, कोई संकट आता है: भजन

जब जब इनके भक्तों पे, कोई संकट आता है, मेरा लाल लंगोटे वाला, पल में दौड़ा आता है ॥

मेरे बालाजी महाराज, जयकारा गूंजे गली गली: भजन

मेरे बालाजी महाराज, जयकारा गूंजे गली गली, जयकारा गूंजे गली गली, जयकारा गूंजे गली गली, मेरे बालाजीं महाराज,
जयकारा गूंजे गली गली ॥

बजरंग बाला सबसे न्यारा: भजन

बजरंग बाला सबसे न्यारा, सब भक्तों को बड़ा लागे प्यारा, भक्तों में भक्त बड़ा मतवाला, भक्तों में भक्त सबसे मतवाला,
सारी दुनिया का है ये रखवाला, बजरँग बाला सबसे न्यारा, सब भक्तों को बड़ा लागे प्यारा ॥

बाज रहा डंका दुनिया में, बजरंग बाला का: भजन

बाज रहा डंका दुनिया में, बजरंग बाला का, अरे लहरें लाल पताका, माँ अंजनी के लाला का, बाज रहा डंका दुनियाँ में,
बजरंग बाला का ॥

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP