Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

राम का हर पल ध्यान लगाए, राम नाम मतवाला: भजन (Ram Ka Har Pal Dhyan Lagaye Ram Naam Matwala)


राम का हर पल ध्यान लगाए, राम नाम मतवाला: भजन
राम का हर पल ध्यान लगाए,
राम नाम मतवाला,
चिर के सीना दरश कराए,
माँ अंजनी का लाला,
बाला राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना,
राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना ॥
अंग सिंदूर विराजे है,
राम मगन हो नाचे है,
राम के सिवा तो इसे,
कुछ भी ना भाए रे,
महिमा राम की गाते है,
छम छम नाच दिखाते है,
राम के बिना ये माला,
तोड़ बिखराए रे,
राम को दिल में बसा के,
मुस्का के गुण गा के,
देखो राम को रिझाए,
हनुमान सा दूजा ना है,
रघुवर का रखवाला,
चिर के सीना दरश कराए,
माँ अंजनी का लाला,
राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना,
राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना ॥

रघुनन्दन का प्यारा है,
सीता का दुलारा है,
राम जी का मेरा बाबा
साथ निभाए है,
राम की सेवा करता है,
राम की पूजा करता है,
राम के द्वारे बैठा,
चुटकी बजाए रे,
राम का ये है दीवाना,
मस्ताना हनुमाना देखो,
राम धुन गाए,
जब जब राम पे विपदा आई,
इसने संकट टाला,
चिर के सीना दरश कराए,
माँ अंजनी का लाला,
राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना,
राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना ॥

राम भजन जहाँ होता है,
वहां पे हाजिर रहता है,
राम के भजन में ये,
सुध बिसराए रे,
जिस घर राम बसेरा है,
हनुमत का वहां पहरा है,
‘हर्ष’ कभी ना वहां,
विपदा सताए रे,
राम का नाम सुहाए,
मन भाए दिल लुभाए,
देखो हरि गुण गाए,
आँख मीच कर ध्यान लगाए,
फेरे राम की माला,
चिर के सीना दरश कराए,
माँ अंजनी का लाला,
राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना,
राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना ॥

राम का हर पल ध्यान लगाए,
राम नाम मतवाला,
चिर के सीना दरश कराए,
माँ अंजनी का लाला,
बाला राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना,
राम का दीवाना,
सियाराम का दीवाना ॥

Ram Ka Har Pal Dhyan Lagaye Ram Naam Matwala in English

Ram Ka Har Pal Dhyan Lagaye, Ram Naam Matwala, Chir Ke Sina Daras Karaye, Maa Anjani Ka Laala, Bala Ram Ka Deewana, Siyaram Ka Deewana, Ram Ka Deewana, Siyaram Ka Deewana ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

जय जयकार करो माता की - माता भजन

जय जयकार माता की, आओ शरण भवानी की, एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं - भजन

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम । कौन कहता हे भगवान आते नहीं..

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

लाखो के दुःख लिए हर दातिए - भजन

लाखो के दुःख लिए हर दातिए, झोलियाँ गरीबों की भी भर दातिए, सबको दिए खुशियों के वर दातिए, सबको दिए खुशियों के वर दातिए, झोलियाँ गरीबों की भी भर दातिए ॥

मत बरसो इन्दर राज - भजन

अजी मत बरसो इन्दर राज, या जग सेठाणी भीजे, या जग सेठाणी भीजे, म्हारी राज राणी भीजे, अजी मत बरसो इन्दर राज, या जग सेठाणी भीजे ॥

मैया अम्बे मैया, लाल तेरा घबराये - भजन

मैया अम्बे मैया, लाल तेरा घबराये हर पल तुझे बुलाये ॥

तू जब जब हमको बुलाये हम दौडे आये - भजन

तू जब जब हमको बुलाये, हम दौडे आये भवन तुम्हारे, माँ तेरी बस एक इशारे..

Shiv Bhajan - Shiv Bhajan
Ram Bhajan - Ram Bhajan
Bhakti Bharat APP