Sawan 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

राम नाम ना गाया तूने, बस माया ही जोड़ी - भजन (Ram Naam Na Gaya Tune Bas Maya Hi Jodi)


राम नाम ना गाया तूने,
बस माया ही जोड़ी,
राम नाम के सिवा साथ ना,
जाएं फूटी कौड़ी,
जय श्री राम, जय श्री राम,
जय श्री राम, जय श्री राम ॥
राम नाम धन जो तू यहां कमाएगा,
कभी ना भूलो काम वहां वो आएगा,
अगर राम से प्यार नहीं है,
कुछ तेरा उस पार नहीं है,
जन्म ही लेती फिरेगी फिर ये,
तेरी रूह निगोड़ी,
जय श्री राम, जय श्री राम,
जय श्री राम, जय श्री राम ॥

लोग तुझे बस मरघट तक ले जायेंगे,
चाहने वाले दो आंसू ढलकाएंगे,
कोई ना तेरे संग चलेगा,
चिता में हर एक अंग जलेगा,
जिस दिन क्रूर काल की,
सिर पे आकर गिरे हथौड़ी,
जय श्री राम, जय श्री राम,
जय श्री राम, जय श्री राम ॥

मानवता भी रहे तुम्हारे सिने में,
सबमे देखो राम मजा फिर जीने में,
राम नाम रस जी भर पि ले,
मत होने दे बंधन ढीले,
ऐसी बांधो गाँठ प्रीत की,
जाए ना कभी तोड़ी,
जय श्री राम, जय श्री राम,
जय श्री राम, जय श्री राम ॥

क्यों सुख ढूंढ रहे हो आप जमाने में,
गंगाजल नहीं मिलता है मैखाने में,
सच्चा सुख श्री राम शरण में,
उसके ही गुण यश वर्णन में,
भक्ति की बूंद निचोड़ी,
जय श्री राम, जय श्री राम,
जय श्री राम, जय श्री राम ॥

राम नाम ना गाया तूने,
बस माया ही जोड़ी,
राम नाम के सिवा साथ ना,
जाएं फूटी कौड़ी,
जय श्री राम, जय श्री राम,
जय श्री राम, जय श्री राम ॥

Ram Naam Na Gaya Tune Bas Maya Hi Jodi in English

Ram Naam Na Gaya Tune, Bas Maya Hi Jodi, Ram Naam Ke Siva Sath Na, Jaen Phooti Kaudi, Jai Shri Ram, Jai Shri Ram, Jai Shri Ram, Jai Shri Ram ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanPrem Bhushan Ji Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

श्याम नज़रें देख लो, अब खोल के: भजन

श्याम नज़रें देख लो, अब खोल के, चरणों में रखा कलेजा, खोल के, श्याम नजरे देख लो, अब खोल के ॥

ओ लागी लागी रे प्रीत, थासु सांवरिया सरकार: भजन

ओ लागी लागी रे प्रीत, थासु सांवरिया सरकार, बन के दीवानी मैं तो नाचूंगी, सांवरा होके दीवानी मैं तो नाचूंगी,
ओ लागी लागी रे प्रित, थासु सांवरिया सरकार ॥

मेरे बाबा तुझे किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे: भजन

मेरे बाबा तुझे किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे, मैं मुड़ मुड़ दर तेरे आया, मुड़ मुड़ दर तेरे आया, दिल गया हार सांवरे,
मेरे बाबा तुझें किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे ॥

मैं सेवक तू मालिक, श्याम हमारा है: भजन

हम दोनों का रिश्ता, कितना प्यारा है, मैं सेवक तू मालिक, श्याम हमारा है ॥

महाकाल की लगन: शिव भजन

मोहे लागी रे लगन महाकाल की लगन, तुम्हारे नाम से किस्मत मेरी सजा लू मैं, तुम्हारे चरणों को ही अपना घर बना लू मैं, मुझे कर गई मगन, महाकाल की लगन ॥

गोविंदा आने वाला है - भजन

करलो तैयारी स्वागत की, गोविंदा आने वाला है, गोविंदा आने वाला हैं, गोपाला आने वाला है, करलो तैयारी स्वागत की,
गोविंदा आने वाला हैं ॥

दीवाना हमें बना गयो: भजन

राधावल्लभ लाल हमारे, नैनन बिच समा गयो, दीवाना हमें बना गयो, मस्ताना हमें बना गयो ॥

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP