नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

संकट में लक्ष्मण है, ये राम ने मान लिया - भजन (Sankat Mein Lakshman Hai Shree Ram Ne Maan Liya)


संकट में लक्ष्मण है, ये राम ने मान लिया - भजन
संकट में लक्ष्मण है,
ये राम ने मान लिया,
संजीवनी लाने का,
हनुमान को काम दिया,
राम की आँखों से आंसू बहे,
राम की आँखों से आंसू बहे ॥
श्री राम ने लक्ष्मण को,
गोदी में सुलाया है,
असुवन की धारा से,
जख्मो को भिगोया है,
श्री राम के आंसू ने,
अमृत का काम किया,
संजीवनी लाने का,
हनुमान को काम दिया,
राम की आँखों से आंसू बहे,
राम की आँखों से आंसू बहे ॥

श्री राम का लक्ष्मण ने,
पग पग पर साथ दिया,
वो छोड़ के सब वैभव,
भाई संग वन में गया,
श्री राम ने लक्ष्मण के,
त्यागो को याद किया,
संजीवनी लाने का,
हनुमान को काम दिया,
राम की आँखों से आंसू बहे,
राम की आँखों से आंसू बहे ॥

संजीवनी लाकर के,
लक्ष्मण को बचाया है,
हनुमान ने रघुकुल के,
संकट को मिटाया है,
संकट मोचन ‘केशव’,
श्री राम ने नाम दिया,
संजीवनी लाने का,
हनुमान को काम दिया,
राम की आँखों से आंसू बहे,
राम की आँखों से आंसू बहे ॥

संकट में लक्ष्मण है,
ये राम ने मान लिया,
संजीवनी लाने का,
हनुमान को काम दिया,
राम की आँखों से आंसू बहे,
राम की आँखों से आंसू बहे ॥

Sankat Mein Lakshman Hai Shree Ram Ne Maan Liya in English

Sankat Mein Lakshman Hai, Ye Ram Ne Maan Liya, Sanjeevani Lane Ka, Hanuman Ko Kaam Diya, Ram Ki Aankhon Se Aansu Bahe, Ram Ki Aankhon Se Aansu Bahe ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मन लेके आया, माता रानी के भवन में - भजन

मन लेके आया, माता रानी के भवन में, बड़ा सुख पाया, बड़ा सुख पाया...

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे - भजन

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे, हो रही जय जय कार मंदिर विच आरती जय माँ।

जरा फूल बिछा दो आँगन में, मेरी मैया आने वाली है - भजन

जरा फूल बिछा दो आँगन में, मेरी मैया आने वाली है, मेरी मैया आने वाली है, मेरी मैया आने वाली है, जरा फूल बिछा दो आंगन में, मेरी मैया आने वाली है ॥

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है - भजन

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।

मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की - माँ संतोषी भजन

मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की। जय जय संतोषी माता जय जय माँ॥

बेटा जो बुलाए माँ को आना चाहिए: भजन

मैया जी के चरणों मे ठिकाना चाहिए। बेटा जो बुलाए माँ को आना चाहिए॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP