पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

सारा बरसाना तेरा दीवाना हुआ: भजन (Sara Barsana Tera Deewana Hua)


सारा बरसाना तेरा दीवाना हुआ: भजन
तेरी मुरली की धुन,
हमने जबसे सुनी,
सारा बरसाना तेरा दीवाना हुआ,
मिली तुमसे नजर,
मेरी जब सांवरे,
ये दिल भी हमारा बेगाना हुआ ॥
हर किसी को तेरी यहाँ दरकार है,
मानते है सभी श्याम सरकार है,
अब किसी से कोई श्याम शिकवा नहीं,
सामने फिर तुम्हारा जो आना हुआ,
तेरी मुरली की धुन,
हमने जबसे सुनी,
सारा बरसाना तेरा दिवाना हुआ ॥

हम जीते थे मर मर के ओ सांवरे,
दर पे आके तेरे हम हुए बांवरे,
दुखड़े कितने है सहने बता दे मुझे,
सुख देखे मोहन इक जमाना हुआ,
तेरी मुरली की धुन,
हमने जबसे सुनी,
सारा बरसाना तेरा दिवाना हुआ ॥

चाहे काली घटा हो या लाखों तूफाँ,
तुमको आना पड़ेगा कन्हैया यहाँ,
तेरे चरणों में ऐ मुरली वाले मेरे,
आज तक ना हमारा ठिकाना हुआ,
तेरी मुरली की धुन,
हमने जबसे सुनी,
सारा बरसाना तेरा दिवाना हुआ ॥

गिर ना जाऊँ तेरी इन कठिन राहो में,
पास आजा मेरे थाम ले बांहो में,
अब ‘सुरेन्द्र’ को अपना बना सांवरे,
बैरी दुश्मन ये सारा ज़माना हुआ,
तेरी मुरली की धुन,
हमने जबसे सुनी,
सारा बरसाना तेरा दिवाना हुआ ॥

तेरी मुरली की धुन,
हमने जबसे सुनी,
सारा बरसाना तेरा दीवाना हुआ,
मिली तुमसे नजर,
मेरी जब सांवरे,
ये दिल भी हमारा बेगाना हुआ ॥

Sara Barsana Tera Deewana Hua in English

Teri Murli Ki Dhun, Humne Jabse Suni, Sara Barsana Tera Deewana Hua, Mili Tumse Najar, Meri Jab Saanware, Ye Dil Bhi Humara Begana Hua ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanMurliwale BhajanMurlidhar BhajanKhatu Maharaj Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

जय जयकार करो माता की - माता भजन

जय जयकार माता की, आओ शरण भवानी की, एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

रघुपति राघव राजाराम - भजन

रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम ॥ सुंदर विग्रह मेघश्याम, गंगा तुलसी शालग्राम...

वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे.. भजन

वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीड परायी जाणे रे। पर दुःखे उपकार करे तो ये, मन अभिमान न आणे रे...

माँ तेरे लाल बुलाए आजा: भजन

माँ तेरे लाल बुलाए आजा, सुनले भक्तो की सदाए आजा, माँ तेरे लाल बुलाए आजा, सुनले भक्तो की सदाए आजा ॥

भवानी ! शम्भू की पियारी - भजन

शम्भू की पियारी, गिरिराज की दुलारी, गिरिजग गबग गबग गबग गरुड़ गौर वाली, तू घंटा घहराहके घुमाके कूद घंटावाली..

बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ - भजन

बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ, अपने बच्चो के आँसू देख नहीं पाए माँ...

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP