पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

तोड़ तोड़ मणिया माला, फेक रहे हनुमान: भजन (Tod Tod Maniya Mala Fek Rahe Hanuman)


तोड़ तोड़ मणिया माला, फेक रहे हनुमान: भजन
तोड़ तोड़ मणिया माला,
फेक रहे हनुमान,
कर दिया विभीषण का पल में,
कर दिया विभीषण का पल में,
चूर चूर अभिमान,
तोड़ तोड़ मणियाँ माला,
फेक रहे हनुमान ॥
दिव्य अलौकिक मोती माला,
श्री राम को भेंट मिली,
श्री राम ने मोती माला,
हाथ में सीता के रख दी,
कहा विभीषण ने सीता से,
कहा विभीषण ने सीता से,
रखना इसका ध्यान,
तोड़ तोड़ मणियाँ माला,
फेक रहे हनुमान ॥

भरी सभा में सीता माँ ने,
हनुमत को माला दे दी,
हनुमत ने कुछ ढूंढा उसमे,
फिर टुकड़े टुकड़े कर दी,
बड़े क्रोध से बोले विभीषण,
बड़े क्रोध से बोले विभीषण,
हुआ मेरा अपमान,
तोड़ तोड़ मणियाँ माला,
फेक रहे हनुमान ॥

राम ने पूछा हनुमान से,
काहे को माला तोड़ी,
हनुमत बोले सियाराम की,
इसमें नहीं दिखती जोड़ी,
जिस मोती में मेरे राम नहीं,
जिस मोती में मेरे राम नहीं,
वो मोती है पाषाण,
तोड़ तोड़ मणियाँ माला,
फेक रहे हनुमान ॥

गर सीने में राम है तेरे,
मुझको दिखाओ तुम बाला,
इतना सुनकर हनुमान ने,
सीना फाड़ दिखा डाला,
कहे ‘श्याम’ की दर्शन करलो,
कहे ‘श्याम’ की दर्शन करलो,
सीने में है सियाराम,
तोड़ तोड़ मणियाँ माला,
फेक रहे हनुमान ॥

तोड़ तोड़ मणिया माला,
फेक रहे हनुमान,
कर दिया विभीषण का पल में,
कर दिया विभीषण का पल में,
चूर चूर अभिमान,
तोड़ तोड़ मणियाँ माला,
फेक रहे हनुमान ॥

Tod Tod Maniya Mala Fek Rahe Hanuman in English

Tod Tod Maniya Mala, Phek Rahe Hanuman, Kar Diya Vivishan Ka Pal Main, Kar Diya Vivishan Ka Pal Main, Chur Chur Abhiman, Tod Tod Maniya Mala, Phek Rahe Hanuman ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

जय जयकार करो माता की - माता भजन

जय जयकार माता की, आओ शरण भवानी की, एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

रघुपति राघव राजाराम - भजन

रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम ॥ सुंदर विग्रह मेघश्याम, गंगा तुलसी शालग्राम...

वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे.. भजन

वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीड परायी जाणे रे। पर दुःखे उपकार करे तो ये, मन अभिमान न आणे रे...

माँ तेरे लाल बुलाए आजा: भजन

माँ तेरे लाल बुलाए आजा, सुनले भक्तो की सदाए आजा, माँ तेरे लाल बुलाए आजा, सुनले भक्तो की सदाए आजा ॥

भवानी ! शम्भू की पियारी - भजन

शम्भू की पियारी, गिरिराज की दुलारी, गिरिजग गबग गबग गबग गरुड़ गौर वाली, तू घंटा घहराहके घुमाके कूद घंटावाली..

बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ - भजन

बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए माँ, अपने बच्चो के आँसू देख नहीं पाए माँ...

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP