पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)


लता मंगेशकर
स्वर कोकिला के नाम से विख्यात भारत रत्न लता मंगेशकर एक प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायिका, भजन गायिका और सामयिक संगीतकार थीं। उन्हें भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे महान और सबसे प्रभावशाली गायिकाओं में से एक माना जाता है।
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने ही लता मंगेशकर को स्वर कोकिला की उपाधि दी थी। लता मंगेशकर का मशहूर गाना 'ऐ मेरे वतन के लोगों', जिसे सुन प्रधानमंत्री नेहरू की भर आईं थी आंखें भारत के सर्वश्रेष्ठ देशभक्ति गीतों में शुमार किए जाने वाले 'ऐ मेरे वतन के लोगों' को पहली बार 27 जनवरी 1963 में गाया गया था।

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को यूं ही स्वर कोकिला नहीं कहा जाता था। उनकी आवाज में वो खनक और अहसास था, जो उन्हें औरों से अलग बनाता था। वह भारत की सबसे सम्मानित गायिका में से एक थीं। वह बहुत छोटी थी जब उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा था। फिर 13 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार गाना भी गाया था। आज भले ही वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन संगीत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा।

लता मंगेशकर के बारे में
नाम: लता दीनानाथ मंगेशकर
जन्म: 28 सितंबर 1929, इंदौर
निधन: 6 फरवरी 2022 (उम्र 92 वर्ष), ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ट्रस्ट, मुंबई
पुरस्कार: भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
पिता: दीनानाथ मंगेशकर
भाई-बहन: आशा भोसले, हृदयनाथ मंगेशकर, मीना खादिकर, उषा मंगेशकर
वैवाहिक स्थिति: अविवाहित (लता मंगेशकर ने अपने छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी के चलते कभी शादी नहीं की)

लता मंगेशकर प्रसिद्ध भजन सूची
❀ यहाँ वहाँ जहाँ तहाँ - माँ संतोषी भजन
❀ छोटी-छोटी कन्याएं: भजन
❀ वंदना: ज्ञान का दान ही सबसे बड़ा हैं
❀ ठुमक चलत रामचंद्र, बाजत पैंजनियां: भजन
❀ करती हूँ तुम्हारा व्रत मैं - माँ संतोषी भजन
❀ भजन: बृन्दावन का कृष्ण कन्हैया
❀ वंदना: ज्ञान का दान ही सबसे बड़ा हैं
❀ श्री हनुमान जी आरती
❀ श्री बजरंग बाण पाठ
❀ श्री राम स्तुति: श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन
❀ प्रभू तेरो नाम
❀ वंदना: ज्ञान का दान ही सबसे बड़ा हैं

Lata Mangeshkar in English

Bharat Ratna Lata Mangeshkar, popularly known as 'Swar Kokila', was a famous Indian playback singer, bhajan singer and occasional musician.
यह भी जानें

Bhakt Night Angel BhaktBharat Ratna Lata Mangeshkar BhaktSwar Kokila BhaktMaa Saraswati Avtar BhaktLata Mangeshkar BhaktLata Ji BhaktLata Didi Bhakt

अगर आपको यह भक्तमाल पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भक्तमाल को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

Latest Bhakt ›

अन्नमाचार्य

तल्लपका अन्नमाचार्य, जिन्हें अन्नामय्या के नाम से जाना जाता है, 15वीं सदी के तेलुगु संत, कवि और संगीतकार थे जो तिरुमाला के भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित थे।

एमएस शुभलक्ष्मी

एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी महानतम भारतीय कर्नाटक गायिकाओं में से एक थीं, जिन्हें अक्सर "संगीत की रानी" और कर्नाटक संगीत की प्रथम महिला कहा जाता है। वह 1998 में भारत रत्न (भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार) से सम्मानित होने वाली पहली संगीतकार थीं।

कृपालु महाराज

भक्तमाल | जगद्गुरू श्री कृपालु जी महाराज | असली नाम - श्री राम कृपालु त्रिपाठी | आराध्य - श्री राधा कृष्ण | जन्म - शरद पूर्णिमा, 5 अक्टूबर 1922

सियाराम बाबा

सियाराम बाबा मध्य प्रदेश के एक आध्यात्मिक तपस्वी संत थे। बाबा की सही उम्र अज्ञात है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि उनकी उम्र 110 वर्ष थी। उन्होंने खरगोन जिले में नर्मदा नदी के तट पर स्थित भटियाना आश्रम में निवास किया।

शारदा सिन्हा

बिहार कोकिला | जन्म- 1 अक्टूबर 1952, ग्राम हुलास, जिला सुपौल (बिहार) | देहावसान- 5 नवंबर 2024, एम्स, नई दिल्ली | माता- कस्तूरी देवी |पिता- सुखदेव नारायण सिन्हा

ब्रह्मा बाबा

ब्रह्मा-बाबा यानी लेखराज कृपलानी ब्रह्माकुमारी संप्रदाय के संस्थापक हैं।

स्वामी अखंडानंद

स्वामी अखंडानंद एक महान उपदेशक और समाज सुधारक थे। उन्होंने पूरे भारत में यात्रा की और वेदांत का संदेश प्रचारित किया।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP