गणेशोत्सव - Ganeshotsav
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

छोटी-छोटी कन्याएं: भजन (Maa Choti Choti Kanyaen)


छोटी-छोटी कन्याएं: भजन
देखी तेरे दरबार माँ,
छोटी-छोटी कन्याएं ।
लीला करें अपार माँ,
छोटी-छोटी कन्याएं ॥
हल वो सवाल करें,
सबको निहाल करें ।
बांटे रे सच्चा प्यार माँ,
छोटी छोटी कन्याएं ॥

देखी तेरे दरबार माँ,
छोटी-छोटी कन्याएं ।
लीला करें अपार माँ,
छोटी-छोटी कन्याएं ॥

मुख मंडल का तेज न्यारा,
कहते हैं वो रूप तुम्हारा ।
प्यारी प्यारी भोली भाली,
बातें करती बहुत निराली ।
बड़ी दयावान है वो,
देती वरदान है वो ।
बेड़े लगाती पार माँ,
छोटी-छोटी कन्याएं ॥

देखी तेरे दरबार माँ,
छोटी-छोटी कंजकाऐं ।
लीला करें अपार माँ,
छोटी-छोटी कंजकाऐं ॥

जो जन उनका करें अनादर,
दुख से भटके वो तो दर दर ।
चरण छुएगें जो भी मन से,
सुखी रहेंगे सुख के धन से ।
मीठी मीठी बातों से,
प्यारी करामातों से ।
देती है कार्य संवार माँ,
छोटी-छोटी कन्याएं ॥

देखी तेरे दरबार माँ,
छोटी-छोटी कन्याएं ।
लीला करें अपार माँ,
छोटी-छोटी कन्याएं ॥

हस के वह थपकी जिसको देती,
सारे संकट हर वो लेती ।
तेरी तरह ही से महामाया,
कोई ना जाने उनकी माया ।
नाम के दीवानों के,
जोगी मस्तानो के ।
सपने करें साकार माँ,
छोटी-छोटी कन्याएं ॥

देखी तेरे दरबार माँ,
छोटी-छोटी कन्याएं ।
लीला करें अपार माँ,
छोटी-छोटी कन्याएं ॥

देखी तेरे दरबार माँ,
छोटी-छोटी कन्याएं ।
लीला करें अपार माँ,
छोटी-छोटी कन्याएं ॥

Maa Choti Choti Kanyaen in English

Dekhi Tere Darbar Maa, Chhoti-chhoti Kanyaen । Leela Karen Apar Maa, Chhoti-chhoti Kanyaen ॥..
यह भी जानें

Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanLata Mangeshkar Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ओ बाबा नीम करोली - भजन

सीधा साधा भोला भाला , छोटा सा एक बालक, सीधा साधा भोला भाला , छोटा सा एक बालक, जाने कैसे बन गया वो , राम जी का साधक ॥

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

तेरी जय हो गौरी लाल: भजन

पिता जिनके शिव महाकाल, विघ्नो को देते टाल, पूजे जग तुमको पहले, रुतबा देवों में कमाल, है नमन तुम्हे गणनायक,
तेरी जय हो गौरी लाल, तेरी जय हो गौरी लाल ॥

हे गणपति हे गणराज, आपका अभिनन्दन: भजन

हे गणपति हे गणराज, आपका अभिनन्दन, मेरे घर में पधारे आज, आपका अभिनन्दन, हें गणपति हें गणराज,
आपका अभिनन्दन ॥

कर दो नजरे करम गणपति - भजन

कर दो नजरे करम गणपति, कर दो नजरें करम गणपति, किरपा की नजर, हमपे कर दो अगर, तेरे दरबार में क्या कमी,
कर दो नजरें करम गणपति, कर दो नजरें करम गणपति ॥

सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें - भजन

सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें, तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये, सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये, है अधूरे मेरे काज सब आप बिन, पुरे करने प्रभु आज आ जाइये,
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें, तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये ॥

रिद्धी सिद्धी दातार, तुमसे गये देवता हार - भजन

रिद्धी सिद्धी दातार, तुमसे गये देवता हार, तेरी हो रही जय जयकार, गौरी शंकर के प्यारे ॥

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan

मंदिर

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP