Follow Bhakti Bharat WhatsApp Channel
Hanuman Chalisa - Follow Bhakti Bharat WhatsApp Channel - Durga Chalisa - Ram Bhajan -

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला - भजन (Bhaye Pragat Kripala Din Dayala)


भए प्रगट कृपाला दीनदयाला - भजन
यह श्री रामअवतार स्तुति, भगवान श्री रामचंद्र के इस भूलोक पर आगम की एक सुंदर अनुभूति को दर्शित करती है। श्री रामअवतार स्तुति नवजात शिशु बधाई, सोहर, जन्मदिन जैसे अवसरों पर अत्यधिक लोकप्रिय है। इन स्तुति शब्दों को सुनने के पश्चात प्रभु श्रीराम भक्त कुछ और सुनने की चाह अपने मन से त्याग ही देते है।
छंद:
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला,
कौसल्या हितकारी ।
हरषित महतारी, मुनि मन हारी,
अद्भुत रूप बिचारी ॥

लोचन अभिरामा, तनु घनस्यामा,
निज आयुध भुजचारी ।
भूषन बनमाला, नयन बिसाला,
सोभासिंधु खरारी ॥

कह दुइ कर जोरी, अस्तुति तोरी,
केहि बिधि करूं अनंता ।
माया गुन ग्यानातीत अमाना,
वेद पुरान भनंता ॥

करुना सुख सागर, सब गुन आगर,
जेहि गावहिं श्रुति संता ।
सो मम हित लागी, जन अनुरागी,
भयउ प्रगट श्रीकंता ॥

ब्रह्मांड निकाया, निर्मित माया,
रोम रोम प्रति बेद कहै ।
मम उर सो बासी, यह उपहासी,
सुनत धीर मति थिर न रहै ॥

उपजा जब ग्याना, प्रभु मुसुकाना,
चरित बहुत बिधि कीन्ह चहै ।
कहि कथा सुहाई, मातु बुझाई,
जेहि प्रकार सुत प्रेम लहै ॥

माता पुनि बोली, सो मति डोली,
तजहु तात यह रूपा ।
कीजै सिसुलीला, अति प्रियसीला,
यह सुख परम अनूपा ॥

सुनि बचन सुजाना, रोदन ठाना,
होइ बालक सुरभूपा ।
यह चरित जे गावहिं, हरिपद पावहिं,
ते न परहिं भवकूपा ॥

दोहा:
बिप्र धेनु सुर संत हित,
लीन्ह मनुज अवतार ।
निज इच्छा निर्मित तनु,
माया गुन गो पार ॥
- तुलसीदास रचित, रामचरित मानस, बालकाण्ड-192

Bhaye Pragat Kripala Din Dayala in English

Bhaye Pragat Kripala, Deendayala, Kausalya Hitakari । Harashit Mahatari, Muni Mana Hari, Adbhut Roop Bichari
यह भी जानें

Bhajan Shri Ramavtar BhajanBhay Prakat Kripala BhajanBadhai BhajanJanmdin BhajanBirthday BhajanNavjanm BhajanSohar BhajanShri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami BhajanRajan Ji Maharaj Bhajan BhajanJanmashtami Bhajan

अन्य प्रसिद्ध भए प्रगट कृपाला दीनदयाला - भजन वीडियो

भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला - Singer Tripti Shakya

भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला - Singer Digital Baba

भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला - Nitin Mukesh

भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला - Jaya Kishori Ji

Pankaj Mishra

भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला - Jagjit Singh

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

अम्बे कहा जाये जगदम्बे कहा जाये: भजन

अम्बे कहा जाये जगदम्बे कहा जाये, बोल मेरी मैया तुझे क्या कहा जाये ॥

आज है जगराता माई का, माँ को मना लेना: भजन

आज है जगराता माई का, माँ को मना लेना, अरे ऐ भईया जी, जरा ताली बजा लेना, हाथ उठा के जोर लगा, जयकारे लगा लेना,
अरे ऐ बहना जी, जरा ताली बजा लेना ॥

द्वारे चलिए मैया के - भजन

द्वारे चलिए मैया के, द्वारे चलिए, ले आया सावन का महीना, लेने नज़ारे चलिए, द्वारे चलिए मईया के, द्वारे चलिए ॥

आए मैया के नवराते - भजन

आए मैया के नवराते, हो रहे घर घर में, हो रहे घर घर में जगराते, रिझाते मैया को, रिझाए मैया को झूमते गाते, गूंज रही भक्तो की,
गूंज रही भक्तो की जय जयकार, सजा है माता का, सजा है माता का दरबार ॥

दृष्टि हम पे दया की माँ डालो - भजन

दृष्टि हम पे दया की माँ डालो, बडी संकट की आई घड़ी है, द्वार पर तेरे हम भी खड़े है...

जिन भवानी माँ - भजन

जिन भवानी माँ, थारी महिमा न्यारी है, थाने पुजे दुनिया सारी है ॥

Hanuman Chalisa -
Ram Bhajan -
×
Bhakti Bharat APP