Shri Hanuman Bhajan
Subscribe BhaktiBharat YouTube Channel - Subscribe BhaktiBharat YouTube ChannelHanuman Chalisa - Hanuman ChalisaDownload APP Now - Download APP NowFollow Bhakti Bharat WhatsApp Channel - Follow Bhakti Bharat WhatsApp Channel

कार्तिक मास 2025 (Kartik Maas 2025)

कार्तिक मास हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अक्टूबर और नवंबर में आता है। भारत के राष्ट्रीय नागरिक कैलेंडर में, कार्तिक वर्ष का आठवां महीना है।
कार्तिक मास का महत्व
भगवान विष्णु के प्रिय महीनों में से एक कार्तिक का महीना हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। पूरे कार्तिक मास में स्नान, दान और भगवत पूजन किया जाता है, जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने उन्हें अक्षय फल देने वाला महीना बताया है। कार्तिक मास की महिमा का वर्णन करते हुए स्वयं भगवान ब्रह्मा कहते हैं कि कार्तिक मास सभी मासों में श्रेष्ठ है और कार्तिक मासों में, भगवान विष्णु देवताओं में तथा नारायण तीर्थ (बद्रिकाश्रम) तीर्थों में श्रेष्ठ हैं।

कार्तिक मास का पर्व
'न कार्तिकसमो मासो न कृतेन सामं युगं, न वेदं सदृशं शास्त्रं न तीर्थ गंगाय समं' अर्थात् कार्तिक के समान कोई मास नहीं, सतयुग के समान कोई युग नहीं, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं और गंगा के समान कोई तीर्थ नहीं। इस मास से देव तत्व प्रबल हो जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु के साथ तुलसी की पूजा करना फलदायी माना गया है। इसके अलावा इस मास में गंगा स्नान, दीपदान, यज्ञ, दान आदि करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। इस पूरे महीने में दिवाली, छठ पूजा, धनतेरस, तुलसी विवाह, वैकुंठ चतुर्दशी, देव दिवाली कार्तिक पूर्णिमा जैसे त्योहार मनाए जाते हैं।

कार्तिक मास 2025
इस वर्ष कार्तिक मास की गणना 7 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 तक है।

कार्तिक मास 2025 व्रत, त्यौहार, जयंती और उत्सव
10 अक्टूबर शुक्रवार 2025 - करवा चौथ, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी
13 अक्टूबर सोमवार 2025 - अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान
17 अक्टूबर सोमवार 2025 - गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी, तुला संक्रान्ति
18 अक्टूबर शनिवार 2025 - धनतेरस, प्रदोष व्रत
19 अक्टूबर बुधवार 2025 - काली चौदस
20 अक्टूबर सोमवार 2025 - नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, दीवाली
21 अक्टूबर मंगलवार 2025 - दर्श अमावस्या, अनवधान, कार्तिक अमावस्या
22 अक्टूबर बुधवार 2025 - गोवर्धन पूजा, इष्टी, द्यूत क्रीडा
23 अक्टूबर गुरुवार 2025 - भैया दूज, चंद्र दर्शन
26 अक्टूबर रविवार 2025 - लाभ पञ्चमी
27 अक्टूबर सोमवार 2025 - छठ पूजा
30 अक्टूबर बृहस्पतिवार 2025 - गोपाष्टमी
31 अक्टूबर शुक्रवार 2025 - अक्षय नवमी
1 नवंबर शनिवार 2025 - कंस वध, भीष्म पंचक प्रारंभ, देवउत्थान एकादशी
2 नवंबर रविवार 2025 - तुलसी विवाह, गौण देवुत्थान एकादशी, वैष्णव देवुत्थान एकादशी
3 नवंबर सोमवार 2025 - प्रदोष व्रत, विश्वेश्वर व्रत
4 नवंबर मंगलवार 2025 - वैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान
5 नवंबर बुधवार 2025 - देव दीवाली, कार्तिक पूर्णिमा, अनवधान

Kartik Maas 2025 in English

Kartik Maas is the eighth month of the Hindu calendar, which falls in October and November of the Gregorian calendar. In India's national civil calendar, Kartika is the eighth month of the year.
यह भी जानें

Blogs Kartik Maas BlogsHindu Pavitra Maas BlogsBhagwan Vishnu BlogsDiwali BlogsBhaidooj BlogsChhath Puja BlogsDhanteras BlogsTulsi Vivah Blogs

अगर आपको यह ब्लॉग पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस ब्लॉग को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

विविध: आर्य समाज के नियम

ईश्वर सच्चिदानंदस्वरूप, निराकार, सर्वशक्तिमान, न्यायकारी, दयालु, अजन्मा, अनंत, निर्विकार, अनादि, अनुपम, सर्वाधार, सर्वेश्वर, सर्वव्यापक, सर्वांतर्यामी, अजर, अमर, अभय, नित्य, पवित्र और सृष्टिकर्ता है, उसी की उपासना करने योग्य है।

नर्मदा परिक्रमा यात्रा

हिंदू पुराणों में नर्मदा परिक्रमा यात्रा का बहुत महत्व है। मा नर्मदा, जिसे रीवा नदी के नाम से भी जाना जाता है, पश्चिम की ओर बहने वाली सबसे लंबी नदी है। यह अमरकंटक से निकलती है, फिर ओंकारेश्वर से गुजरती हुई गुजरात में प्रवेश करती है और खंभात की खाड़ी में मिल जाती है।

भद्रा विचार क्या है

जब भी किसी शुभ और शुभ कार्य का शुभ मुहूर्त देखा जाता है तो उसमें भद्रा का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है और कोई भी शुभ कार्य भद्रा के समय को छोड़कर दूसरे मुहूर्त में किया जाता है।

हनुमान जयंती विशेष 2025

चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के दिन सभी हनुमान भक्त श्री हनुमान जन्मोत्सव अर्थात हनुमान जयंती बड़ी धूम-धाम से मानते हैं। इस वर्ष यह आयोजन शनिवार, 12 अप्रैल 2025 के दिन है।

ज्योष्ठ माह 2025

पारंपरिक हिंदू कैलेंडर में ज्योष्ठ माह वर्ष का तीसरा महीना होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ज्येष्ठ सूर्य के वृष राशि में प्रवेश के साथ शुरू होता है, और वैष्णव शास्त्र के अनुसार यह वर्ष का दूसरा महीना होता है।

आषाढ़ मास 2025

आषाढ़ मास या आदि हिंदू कैलेंडर का एक महीना है जो ग्रेगोरियन कैलेंडर में जून / जुलाई से मेल खाता है। भारत के कैलेंडर में, यह महीना वर्ष का चौथा महीना होता है।

भाद्रपद 2025

भाद्रपद माह हिन्दु कैलेण्डर में छठवाँ चन्द्र महीना है। जो भाद्र या भाद्रपद या भादो या भाद्रव के नाम से भी जाना जाता है।

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Om Jai Jagdish Hare Aarti - Om Jai Jagdish Hare Aarti
Durga Chalisa - Durga Chalisa
Subscribe BhaktiBharat YouTube Channel - Subscribe BhaktiBharat YouTube Channel
×
Bhakti Bharat APP