आए हैं मैया के नवरातें - भजन (Aaye Hain Maiya Ke Navratey)


सज सोलह श्रृंगार मैया कर के सिंह सवारी
दुखिओं के दुःख दर्द मिटने आयी है शेरा वाली
झन-झन झनके पायलिया झनके, खन - खनके चूड़ियां खनके,
आए हैं मैया के नवरातें, खुशियों से मोरा जियरा छलके ॥
हॉं,झन-झन झनके पायलिया...
शेरावाली,ज्योता वाली, पहाड़ा वाली,मेहरा वाली...

चौकी सजाओ मंगल गाओ,नौ दिन नौ जगराते कराओ,
ध्वजा नारियल पुष्प चढा़कर,मां की पावन ज्योत जलाओ,
लेहराए मैया की चुनर, BhaktiBharat Bhajan माथे की बिंदिया चम- चम चमके ॥
हॉं, झन-झन झनके पायलिया...

शेरावाली,ज्योता वाली, पहाड़ा वाली,मेहरा वाली...

ध्यानु भगत का मान बढ़ाया, घोड़े का कटा शीश लगाया,
आशीष देके तूने ओ मैया, श्रीधर से भंडारा कराया,
बड़ी निराली तेरी माया, भक्तों पे तेरी ममता छलके ॥
हॉं, झन-झन झनके पायलिया…

शेरावाली,ज्योता वाली, पहाड़ा वाली,मेहरा वाली...

हम बालक शरण तेरी आए, सेवा से सारे सुख पाए,
तेरी शोभा के गुण गाकर, हर्ष भी चरणों में रम जाए,
छवि निहारूँ मैं तो मैया, जब-जब खुले ये मेरी पलकें ॥
हॉं, झन-झन झनके पायलिया...

शेरावाली,ज्योता वाली, पहाड़ा वाली,मेहरा वाली...
Aaye Hain Maiya Ke Navratey - Read in English
Saj Solah Shringar Maiya Kar Ke Sinh Sawari, Dukhion Ke Duhkh Dard Mitane Aayi Hai Shera Wali...
Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanSawan Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

इक दिन वो भोले भंडारी बन करके ब्रज की नारी - भजन

इक दिन वो भोले भंडारी बन करके ब्रज की नारी, ब्रज/वृंदावन में आ गए।

शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ - भजन

शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ। अंत काल को भवसागर में उसका बेडा पार हुआ॥

हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ - भजन

हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ, तीनो लोक में तू ही तू। श्रद्धा सुमन मेरा, मन बेलपत्री...

चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो - भजन

चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो, हर हर हर महादेव की जय हो।

मंगल गीत: हेरी सखी मंगल गावो री..

हेरी सखी मंगल गावो री, धरती अम्बर सजाओ री, चोख पुरावो, माटी रंगावो, आज मेरे पिया घर आवेंगे..