जगजननि देवि कृपा करो - माता भजन (Jag Janani Devi Kripa Karo)


जगजननि देवि कृपा करो
जगजननि देवि कृपा करो
जगजननि देवि कृपा करो
हे मात दुर्गे, दया करो
हे मात दुर्गे, दया करो
मेरे साथ साथ चला करो
मेरे साथ साथ चला करो
हे मात दुर्गे, दया करो
तुम सृष्टि की आधार हो,
तुम चेतना विस्तार हो
अज्ञान का संहार कर,
संहार कर हर बार कर
मुझ दीन को देखा करो
मुझ दीन को देखा करो
हे मात दुर्गे, दया करो
हे मात दुर्गे, दया करो ॥

भवसिंधु का भय प्रबल है
आश्रय तुम्हारा अटल है
करुणा की दृष्टि डाल दो
संकट सकल माँ टाल दो
मुझमें यूँही माँ रहा करो
मुझमें यूँही माँ रहा करो
हे मात दुर्गे, दया करो
हे मात दुर्गे, दया करो ॥

सम्मान हो अपमान हो
मन में तेरा जयगान हो
अभिमानियों का दम्भ हर
सत जन कृपा आरम्भ कर
ऐसे ना देरी किया करो
ऐसे ना देरी किया करो
हे मात दुर्गे, दया करो
हे मात दुर्गे, दया करो ॥

सिंहासिनी जगदम्बिके,
भक्तार्ति-हारिणि शांकरी
चरणों में मुझको स्थान दो,
बस भक्ति का वरदान दो
अपराध मेरे क्षमा करो
अपराध मेरे क्षमा करो
हे मात दुर्गे, दया करो
हे मात दुर्गे, दया करो ॥

तुम वेदमाता शारदा,
तुम लक्ष्मी काली कामदा
श्री और वैभव दान दो,
समदृष्टि शांति व ध्यान दो
मेरे ध्यान में माँ दिखा करो
मेरे ध्यान में माँ दिखा करो
हे मात दुर्गे, दया करो
हे मात दुर्गे, दया करो ॥

अन्तिम समय जब प्राण हो,
मुख में तुम्हारा नाम हो
तुम पास में बैठी रहो,
मेरे नाद को सुनती रहो
मुझे अपने धाम लिवा चलो
मुझे अपने धाम लिवा चलो
हे मात दुर्गे, दया करो
हे मात दुर्गे, दया करो ॥

जगजननि देवि कृपा करो
हे मात दुर्गे, दया करो
हे मात दुर्गे, दया करो
मेरे साथ साथ चला करो
मेरे साथ साथ चला करो
हे मात दुर्गे, दया करो
हे मात दुर्गे, दया करो ॥
नवरात्रि 2026 की तारीखें
Navratri 2026 Dates
दिन तिथि देवी पूजा / उत्सव रँग
11 अक्टूबर प्रतिपदा घटस्थापना, माता शैलपुत्री पूजा, अग्रसेन जयंती नारंगी
12 अक्टूबर द्वितीया माँ ब्रह्मचारिणी पूजा सफ़ेद
13 अक्टूबर तृतीया माँ चंद्रघंटा पूजा, सिन्दूर तृतीया लाल
14 अक्टूबर चतुर्थी माँ कुष्मांडा पूजा गहरा नीला
15 अक्टूबर पंचमी माँ स्कंद माता पूजा, ललिता पञ्चमी पीला
16 अक्टूबर षष्ठी माँ कात्यायनी पूजा, सरस्वती आवाहन | दुर्गा पूजा (बिल्व निमन्त्रण, कल्पारम्भ, अकाल बोधन) हरा
17 अक्टूबर सप्तमी माँ कालरात्रि पूजा, सरस्वती पूजा | दुर्गा पूजा (नवपत्रिका पूजा, कलाबोऊ पूजा) स्लेटी
18 अक्टूबर सप्तमी दुर्गा पूजा बैंगनी
19 अक्टूबर अष्टमी माँ महागौरी पूजा, दुर्गा अष्टमी | दुर्गा पूजा (दुर्गा अष्टमी, कुमारी पूजा, सन्धि पूजा, महा नवमी) मोर हरा
20 अक्टूबर नवमी माँ सिद्धिदात्री पूजा, नवमी हवन, विजयदशमी, नवरात्रि पारण | दुर्गा पूजा (बंगाल महा नवमी, दुर्गा बलिदान, नवमी हवन, दुर्गा विसर्जन) -
21 अक्टूबर दशमी दुर्गा पूजा (बंगाल दुर्गा विसर्जन, बंगाल विजयादशमी, सिन्दूर उत्सव) -
Jag Janani Devi Kripa Karo - Read in English
Jagjanani Devi Kripa Karo, Hey Maat Durge, Daya Karo, Mere Saath Saath Chala Karo, Tum Srishti Ki Aadhar Ho, Tum Chetna Vistar Ho.. New Lyrics from Bhakti Bharat
Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanPt Akhilesh Audichya Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मन लेके आया, माता रानी के भवन में - भजन

मन लेके आया, माता रानी के भवन में, बड़ा सुख पाया, बड़ा सुख पाया...

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे - भजन

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे, हो रही जय जय कार मंदिर विच आरती जय माँ।

जरा फूल बिछा दो आँगन में, मेरी मैया आने वाली है - भजन

जरा फूल बिछा दो आँगन में, मेरी मैया आने वाली है, मेरी मैया आने वाली है, मेरी मैया आने वाली है, जरा फूल बिछा दो आंगन में, मेरी मैया आने वाली है ॥

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है - भजन

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।