भजन: जो खेल गये प्राणो पे, श्री राम के लिए! (Jo Khel Gaye Parano Pe Bhajan)


जो खेल गये प्राणो पे, श्री राम के लिए,
एक बार तो हाथ उठालो,
मेरे हनुमान के लिए ।
एक बार तो हाथ उठालो,
मेरे हनुमान के लिए ।
सागर को लांग के इसने,
सीता का पता लगाया,
प्रभु राम नाम का डंका,
लंका में जाके बजाया ,
माता अंजनी की ऐसी,
संतान के लिए ।
॥ एक बार तो हाथ उठालो...॥

लक्षमण को बचाने की जब,
सारी आशाये टूटी,
ये पवन वेग से जाकर,
लाये संजीवन बूटी,
पर्वत को उठाने वाले,
बलवान के लिए ।
॥ एक बार तो हाथ उठालो...॥

विभीषण जब इनकी भक्ति पर,
जब प्रश्न आज उठाया
तो चीर के सीना अपना,
श्री राम का दरश कराया
इन परम भक्त हनुमान,
माता अंजनी के संतान के लिए ।
॥ एक बार तो हाथ उठालो...॥

सालासर में भक्तो की,
ये पूरी करे मुरादे,
मेहंदीपुर ये सोनू.
दुखियो के दुखारे काटे,
दुनिया से निराले इसके,
दोनों धाम के लिए ।
॥ एक बार तो हाथ उठालो...॥

जो खेल गये प्राणो पे,
श्री राम के लिए,
एक बार तो हाथ उठालो,
मेरे हनुमान के लिए ।
एक बार तो हाथ उठालो,
मेरे हनुमान के लिए ।

◉ श्री हनुमंत लाल की पूजा आराधना में हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और संकटमोचन अष्टक का पाठ बहुत ही प्रमुख माने जाते हैं।
Jo Khel Gaye Parano Pe Bhajan - Read in English
Jo Khel Gaye Prano Pe, Shri Ram Ke Liye, Ek Baar to Hath Uthalo, Mere Hanuman Ke Liye
Bhajan Shri Hanuman BhajanBajrangbali BhajanHanuman Jayanti BhajanBalaji Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

बोलो हर हर हर, फिल्म शिवाय - भजन

आग बहे तेरी रग में, तुझसा कहाँ कोई जग में, है वक़्त का तू ही तो पहला पहर...

नंद रानी तेरो लाला जबर भयो रे - भजन

नंद रानी तेरो लाला जबर भयो रे, मेरी मटकी उलट के पलट गयो रे...

मैया बधाईं है बधाईं है - भजन

मैया बधाईं है बधाईं है, बाबा बधाई है बधाई है, ब्रज में ये कैसी ख़ुशी छाई है, ब्रज में ये कैसी ख़ुशी छाई है, मैया बधाईं है बधाईं है, बाबा बधाई है बधाई है ॥

म्हारी हुंडी स्वीकारो महाराज रे सांवरा गिरधारी - भजन

म्हारी हुंडी स्वीकारो महाराज रे, सांवरा गिरधारी, म्हाने एक छे थारो आधार रे, सांवरा गिरधारी..

नन्द बाबा के अंगना देखो बज रही आज बधाई: भजन

नन्द बाबा के अंगना देखो, बज रही आज बधाई, नगाड़ा जोर से बजा दे, मैं नृत्य करन को आई, नगाड़ा जोर से बजा दे, मैं नृत्य करन को आई ॥