माँ तेरा सच्चा द्वारा, लगे भक्तों को प्यारा: भजन (Maa Tera Sacha Dwara Lage Bhakton Ko Pyara)


हे जग जननी हे जगदम्बा,
महिमा तेरी अपार,
माँ तेरा सच्चा द्वारा,
लगे भक्तों को प्यारा ॥
नवरात्रो में दर पे,
भीड़ लगे भारी,
दूर दूर से दर्शन को,
आती दुनिया सारी,
मन की मुरादें तू पूरी करती,
भर देती भण्डार,
मां तेरा सच्चा द्वारा,
लगे भक्तों को प्यारा ॥

महर करे भक्तों पे,
मैया महरा वाली
बुझते दीप जलाये,
मैया ज्योता वाली,
जय जयकार से गूँज रहा है,
सारा ये संसार,
मां तेरा सच्चा द्वारा,
लगे भक्तों को प्यारा ॥

जग जननी माँ तेरी,
बड़ी ऊँची शान है,
ममता की मूरत है,
तू सुखों की खान है,
वरदानी कल्याणी तू मैया,
करती बेडा पार,
मां तेरा सच्चा द्वारा,
लगे भक्तों को प्यारा ॥

‘रूबी रिधम’ की दुनिया,
रोशन तेरे प्यार से,
जो कुछ मिला मां हमको,
मिला तेरे द्वार से,
तेरी सेवा कर ना सके तो,
जीवन है बेकार,
मां तेरा सच्चा द्वारा,
लगे भक्तों को प्यारा ॥
BhaktiBharat Lyrics

हे जग जननी हे जगदम्बा,
महिमा तेरी अपार,
माँ तेरा सच्चा द्वारा,
लगे भक्तों को प्यारा ॥

चैत्र नवरात्रि 2026 तिथि

Chaitra Navratri 2026 Dates
दिन तिथि नवरात्रि में देवी के नाम रँग
19 मार्च अमावस्या माता शैलपुत्री पूजा, नवरात्रि घटस्थापना, नववर्ष पीला
20 मार्च द्वितीया माता ब्रह्मचारिणी पूजा, चेटी चंड हरा
21 मार्च तृतीया माता चंद्रघंटा पूजा, मत्स्य जयन्ती, गणगौर स्लेटी
22 मार्च चतुर्थी माता कुष्मांडा पूजा नारंगी
23 मार्च पंचमी माता स्कंद माता पूजा, लक्ष्मी पंचमी सफ़ेद
24 मार्च षष्ठी माता कात्यायनी पूजा, यमुना छठ लाल
25 मार्च सप्तमी माता कालरात्रि पूजा गहरा नीला
26 अप्रैल अष्टमी माता महागौरी पूजा, दुर्गा अष्टमी, अन्नपूर्णा अष्टमी गुलाबी
27 मार्च नवमी माता सिद्धिदात्री पूजा, राम नवमी, नवरात्रि पारण, स्वामीनारायण जयंती बैंगनी
माता के भजन | दुर्गा चालीसा | माता आरती | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | नवरात्रि विशेष | दिल्ली में माता रानी के मंदिर
Maa Tera Sacha Dwara Lage Bhakton Ko Pyara - Read in English
He Jag Janani He Jagadamba, Mahima Teri Apar, Maa Tera Sacha Dwara, Lage Bhakton Ko Pyara ॥
Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanMaa Durga BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

नारायणी शरणम्: भजन

अष्टभुजंग है दुर्गा स्वरूपिनी, तेज है सौ सूर्यों सा, चंदा सी शीतल ज्ञान शारदे, पावन ज्यूँ गंगा जल, देव करे वंदन, नारायणी शरणम्,
नारायणी शरणम् ॥

मैया तेरे भक्तों को, तेरा ही सहारा है: भजन

मैया तेरे भक्तों को, तेरा ही सहारा है, तेरे बिना इस जग में, कोई ना हमारा है, मैया तेरे भक्तो को, तेरा ही सहारा है ॥

माता के भजन

नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, अष्टमी तथा शुक्रवार को गाए जाने वाले प्रसिद्ध माता के भजन..

विष्णु विष्णु तू भण रे प्राणी - भजन

विष्णु विष्णु तू भण रे प्राणी, बोल सदा शुरु मीठी वाणी। जुगती मुगति पाई रे, इण मूल मंत्र से ।