माता रानी कीजिये, किरपा की बरसात: भजन (Mata Rani Kijiye Karipa Ki Barsat)


माता रानी कीजिये,
किरपा की बरसात,
सर पे हमारे रखिये,
सर पे हमारे रखिये,
अपना वरदानी हाथ,
माता रानी कीजिए,
किरपा की बरसात ॥आप अगर चाहेंगी माँ,
दुखड़े होंगे दूर,
दृष्टि दया की डालिए,
हमपे एक भरपूर,
आप जो चाहे बिगड़ी,
आप जो चाहे बिगड़ी,
बन जाएगी हर बार,
माता रानी कीजिए,
किरपा की बरसात ॥

जग जननी जगदम्बे माँ,
आपसे ये विनती,
दुखियारों ने की है माँ,
आपसे ये अर्जी,
सुखमय कर दो मैया इन,
सुखमय कर दो मैया इन,
सबके दिन और रात,
माता रानी कीजिए,
किरपा की बरसात ॥

कबसे खड़े मंगते माँ,
दुर्गा आपके द्वारे,
आस लिए आए है ये,
झोली अपनी पसारे,
इन सबकी झोली में दे,
इन सबकी झोली में दे,
दीजिये माँ खैरात,
माता रानी कीजिए,
किरपा की बरसात ॥

ना मांगे हम हीरे ना,
मांगे माँ हम ना मोती,
ना चाहे हम सोना ना,
आपसे मांगे चांदी,
जनम जनम का मैया,
जनम जनम का मैया,
हम चाहे आपका साथ,
माता रानी कीजिए,
किरपा की बरसात ॥

आपकी लीला महिमा जाने,
है ये जग सारा,
भक्तो को मिलता है ये,
आपके दर पे सहारा,
आपके के दर पे बिगड़े,
आपके के दर पे बिगड़े,
बन जाते है हालात,
माता रानी कीजिए,
किरपा की बरसात ॥

माता रानी कीजिये,
किरपा की बरसात,
सर पे हमारे रखिये,
सर पे हमारे रखिये,
अपना वरदानी हाथ,
माता रानी कीजिए,
किरपा की बरसात ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन
Mata Rani Kijiye Karipa Ki Barsat - Read in English
Mata Rani Kijiye, Kirpa Ki Barsat, Sar Pe Hamare Rakhiye, Sar Pe Hamare Rakhiye, Apna Vardani Hath, Mata Rani Kijiye, Kirpa Ki Barsat ॥
Bhajan Navratri BhajanMaa Durga BhajanMata BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanKanchak Puja BhajanJagdambe Mata Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

पूजन गौरी चली सिया प्यारी - भजन

पूजन गौरी चली सिया प्यारी, संग सखिन के जनक नंदिनी, चली मुदित मनहारी..

सीता राम, सीता राम, सीताराम कहिये - भजन

सीता राम सीता राम सीताराम कहिये, जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये।...

ले चल अपनी नागरिया, अवध बिहारी साँवरियाँ: भजन

ले चल अपनी नागरिया, अवध बिहारी साँवरियाँ । लें चल अपनी नागरिया ।..

जो प्रेम गली में आए नहीं: भजन

जो प्रेम गली में आए नहीं, प्रियतम का ठिकाना क्या जाने, जिसने कभी प्रेम किया ही नहीं...

घर आये राम लखन और सीता - भजन

घर आये राम लखन और सीता, अयोध्या सुन्दर सज गई रे, सुन्दर सज गई रे अयोध्या...