Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

अरे रे मेरा बजरंग बाला: भजन (Are Re Mera Bajrang Bala)


अरे रे मेरा बजरंग बाला: भजन
अरे रे मेरा बजरंग बाला,
सभी का है रखवाला,
दुनिया ने मानी यही बात है,
कोई कहे बालाजी का,
नाम है महान,
कोई कहे बालाजी,
है वीर बलवान,
कोई कहे रखते है,
सबका ही ध्यान,
कोई कहे पूजता है,
सारा ही जहान,
अरे रे मेरा बजरँग बाला,
सभी का है रखवाला,
दुनिया ने मानी यही बात है ॥
अंजनी के लाला की है,
शक्ति विशाल,
पवन दुलारे की है,
भक्ति महान,
चरणों में अर्जी,
जिसने दी डाल,
उसको ही करते है,
बालाजी निहाल,
अरे रे मेरा बजरँग बाला,
सभी का है रखवाला,
दुनिया ने मानी यही बात है ॥

राम राम रटते है,
ये तो सुबहो शाम,
राम को ही भजते है,
ये तो आठों याम,
इनके ह्रदय में,
बैठे सियाराम,
राम की सेवा पूजा,
राम का ही काम,
अरे रे मेरा बजरँग बाला,
सभी का है रखवाला,
दुनिया ने मानी यही बात है ॥

बालाजी के तन पे है,
चोला लाल लाल,
तन पे सिंदूर लगा,
रंग लाल लाल,
हाथ माहि मोटा मोटा,
घोटा है विशाल,
‘रवि’ कहे इनसे तो,
डरता है काल,
अरे रे मेरा बजरँग बाला,
सभी का है रखवाला,
दुनिया ने मानी यही बात है ॥

अरे रे मेरा बजरंग बाला,
सभी का है रखवाला,
दुनिया ने मानी यही बात है,
कोई कहे बालाजी का,
नाम है महान,
कोई कहे बालाजी,
है वीर बलवान,
कोई कहे रखते है,
सबका ही ध्यान,
कोई कहे पूजता है,
सारा ही जहान,
अरे रे मेरा बजरँग बाला,
सभी का है रखवाला,
दुनिया ने मानी यही बात है ॥

Are Re Mera Bajrang Bala in English

Are Re Mera Bajarang Bala, Sabhi Ka Hai Rakhavala, Duniya Ne Mani Yahi Baat Hai, Koi Kahe Balaji Ka, Naam Hai Mahan, Koi Kahe Balaji, Hai Veer Balavaan, Koi Kahe Rakhte Hai, Sabka Hi Dhyan, Koi Kahe Pujata Hai, Sara Hi Jahan, Are Re Mera Bajarang Bala, Sabhi Ka Hai Rakhavala, Duniya Ne Mani Yahi Baat Hai ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना - भजन

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, कहते लोग इसे राम का दिवाना..

जब जब इनके भक्तों पे, कोई संकट आता है: भजन

जब जब इनके भक्तों पे, कोई संकट आता है, मेरा लाल लंगोटे वाला, पल में दौड़ा आता है ॥

मेरे बालाजी महाराज, जयकारा गूंजे गली गली: भजन

मेरे बालाजी महाराज, जयकारा गूंजे गली गली, जयकारा गूंजे गली गली, जयकारा गूंजे गली गली, मेरे बालाजीं महाराज,
जयकारा गूंजे गली गली ॥

बजरंग बाला सबसे न्यारा: भजन

बजरंग बाला सबसे न्यारा, सब भक्तों को बड़ा लागे प्यारा, भक्तों में भक्त बड़ा मतवाला, भक्तों में भक्त सबसे मतवाला,
सारी दुनिया का है ये रखवाला, बजरँग बाला सबसे न्यारा, सब भक्तों को बड़ा लागे प्यारा ॥

बाज रहा डंका दुनिया में, बजरंग बाला का: भजन

बाज रहा डंका दुनिया में, बजरंग बाला का, अरे लहरें लाल पताका, माँ अंजनी के लाला का, बाज रहा डंका दुनियाँ में,
बजरंग बाला का ॥

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP