Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

बाबा मेहंदीपुर वाले, अंजनी सूत राम दुलारे: भजन (Baba Mehandipur Wale Anjanisut Ram Dulare)


बाबा मेहंदीपुर वाले, अंजनी सूत राम दुलारे: भजन
बाबा मेहंदीपुर वाले,
अंजनी सूत राम दुलारे,
करुणा का है ये भण्डार,
कर लो रे भक्तों दीदार,
लाल लंगोटे वाले,
बालाजी सोटे वाले,
करते हैं सबका बेड़ा पार,
कर लो रे भक्तों दीदार ॥
जग में बालाजी जैसा,
बलशाली वीर ना देखा,
दुष्टों से भक्तों की ये,
करते रक्षा है हमेशा,
इनकी चौखट पे आके,
बदले किस्मत की रेखा,
बिन मांगे ही दे देते,
यश कीर्ति रूपया पैसा,
निर्बल ने बल भर देते,
निर्धन के दुःख हर लेते,
करते हैं सबपे उपकार,
कर लो रे भक्तों दीदार,
कर लो रे भक्तों दीदार ॥

रघुवर पे जब दुःख छाया,
बजरंगी बने सहाई,
सीता की सुध ले आये,
रावण की लंका जलाई,
संजीवनी बूटी लाकर,
लक्ष्मण की जान बचाई,
असुरों को धुल चटाकर,
श्री राम को विजय दिलाई,
इनके ह्रदय में झांकी,
बस्ती है राम सिया की,
राम के हैं ये सेवादार,
कर लो रे भक्तों दीदार,
कर लो रे भक्तों दीदार ॥

जिनकी नैया के माझी,
बन जाते है बालाजी,
कोई भी तूफ़ान आंधी,
उसको डुबो ना पाती,
सबको ही मन को भाति,
इनकी सुन्दर कद काठी,
इनके पूजा बंधन से,
कटते बंधन चौरासी,
पूरी होगी सब इच्छा,
हनुमत करते है रक्षा,
‘राजेश’ होगा बेडा पार,
कर लो रे भक्तों दीदार,
कर लो रे भक्तों दीदार ॥

बाबा मेहंदीपुर वाले,
अंजनी सूत राम दुलारे,
करुणा का है ये भण्डार,
कर लो रे भक्तों दीदार,
लाल लंगोटे वाले,
बालाजी सोटे वाले,
करते हैं सबका बेड़ा पार,
कर लो रे भक्तों दीदार ॥

Baba Mehandipur Wale Anjanisut Ram Dulare in English

Baba Mehendipur Wale, Anjani Sut Ram Dulare, Karuna Ka Ye Hai Bhandar, Kar Lo Bhakto Didar, Laal Langote Wale, Balajai Sote Wale, Karte Hai Sabka Beda Paar, Kar Lo Re Bhakto Didar ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

आहे नील शैल

आहे नील शैल प्रबल मर्त्य वारण, मो अरत नलिनी बनकु करा दलन

शिव भोला भंडारी साधो शिव भोला भंडारी रे

शिव भोला, भंडारी साधो, शिव भोला, भंडारी रे ॥ भस्मासुर ने, करी तपस्या, वर दीना, त्रिपुरारी रे ॥ जिसके सिर पर, हाथ लगावे, भस्म होय, तन सारी रे ॥

जगन्‍नाथ चक्‍का नैन नीलाचल वारे - भजन

जगन्‍नाथ चक्‍का नैन नीलाचल वारे, जगन्नाथ, जगन्नाथ, चका नैन, चका नैन

देखो जी जगन्नाथ की रथ यात्रा है आई

धुन- मुझे रास आ गया है तेरे दर पे सर झुकाना, देखो जी जगन्नाथ की, रथ यात्रा है आई। सज-धज के बैठे रथ में, इक बहन अरू दो भाई॥

बाबा मेरे जगन्नाथ तेरा चर्चा हो ग्या रे - भजन

बाबा मेरे जगन्नाथ तेरा चर्चा हो ग्या रै, यो खाती का छौरा बाबा तेरा हो ग्या सै..

ମିଛ ଦୁନିଆରେ ଗୋଟିଏ ସତ - भजन

ମିଛ ଦୁନିଆରେ ଗୋଟିଏ ସତ (୨), ଜଗନ୍ନାଥ ସେ ମୋ ଜଗନ୍ନାଥ (୨)

जय जगन्नाथ हमें रहना आपके चरणों में - जगन्नाथ भजन

शुभ शुभ दिन आया शुभ घड़ी, जय जगन्नाथ से गूंजा आसमान, उसे चारों धाम का पुण्य मिला, जो करके पूर्ण तेरी परिक्रमा

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP