janmashtami 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

है अनुपम जिसकी शान, उसको कहते है हनुमान: भजन (Hai Anupam Jiski Shan Usko Kahte Hai Hanuman)


है अनुपम जिसकी शान, उसको कहते है हनुमान: भजन
है अनुपम जिसकी शान,
उसको कहते है हनुमान,
अजी सुनो लगाकर कान,
सुनो लगाकर कान,
उसको कहते है हनुमान,
है अनूपम जिसकी शान,
उसको कहते है हनुमान ॥
राजा राम की लाज बचाई,
लक्ष्मण के तुम जीवनदाई,
लंका को तुमने जलाया,
रावण का बाजा बजाया,
रखते हो तुम मान,
उसको कहते है हनुमान,
है अनूपम जिसकी शान,
उसको कहते है हनुमान ॥

पवन देव के पुत्र कहाए,
अंजनी माँ के भाग्य जगाए,
एके हाथ सिद्धजन तारे,
दूजे हाथ असुर संहारे,
देखि तुम्हारी बान,
उसको कहते है हनुमान,
है अनूपम जिसकी शान,
उसको कहते है हनुमान ॥

राम नाम की देत दुहाई,
अब तो मेरा कौन सहाई,
है इनके हम भक्त प्यारे,
लज्जा मान हाथ तुम्हारे,
हो सदा तेरा गुणगान,
उसको कहते है हनुमान,
है अनूपम जिसकी शान,
उसको कहते है हनुमान ॥

है अनुपम जिसकी शान,
उसको कहते है हनुमान,
अजी सुनो लगाकर कान,
सुनो लगाकर कान,
उसको कहते है हनुमान,
है अनूपम जिसकी शान,
उसको कहते है हनुमान ॥

Hai Anupam Jiski Shan Usko Kahte Hai Hanuman in English

Hai Anupam Jiski Saan,n Usko Kahate Hai Hanuman,nAji Suno Lagakar Kaan,nUsko Kahate Hai Hanuman, Hai Anupam Jiski Saan,nUsko Kahate Hai Hanuman ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान: भजन

बाबा नीब करोरी की मूवी हनुमान अंश का भजन मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दई ॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

तेरी प्रीत में मोहन मन बावरा है: भजन

तेरी प्रीत में मोहन, मन बावरा है, लागि लगन तू ही, मेरा सांवरा है, मेरा सांवरा है ॥


लचकि लचकि आवत मोहन: भजन

लचकि लचकि आवत मोहन, आवे मन भावे

लागी लागी है लगन म्हाने श्याम नाम की: भजन

लागी लागी है लगन, म्हाने श्याम नाम की, भागी भागी म्हारे हिवड़े ने, यारी श्याम की, म्हारे नैणा के झरोखें में है, सूरत श्याम की ॥

राधा माधव की मंद मंद मुस्कान:भजन

राधा माधव की मंद मंद मुस्कान, मधुर मधुर मधुरीली छबि पै, जग सारा कुर्बान, राधा माधव की मंद मुस्कान ॥

बिहारी ब्रज में घर मेरा बसा दोगे तो क्या होगा - भजन

बिहारी ब्रज में घर मेरा बसा दोगे तो क्या होगा, बसा दोगे तो क्या होगा, बसा दोगे तो क्या होगा,..

Janmashtami - Janmashtami
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP