Sawan 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

हे गौरी नंदन तुझको वंदन, तेरा रूप निराला - भजन (Hey Gauri Nandan Tujh Ko Vandan Tera Roop Nirala)


हे गौरी नंदन तुझको वंदन, तेरा रूप निराला - भजन
हे गौरी नंदन तुझको वंदन,
तेरा रूप निराला,
गोरी नंदन तुझको वंदन,
तेरा रूप निराला ॥
सिध्दि सदन गज वदन विनायक,
कृपा सिंधु सुंदर सब लायक,
ब्रम्हा विष्णु जपते निशदिन,
ब्रम्हा विष्णु जपते निशदिन,
तेरे नाम की माला,
हे गोरी नंदन तुझको वंदन,
तेरा रूप निराला,
गोरी नंदन तुझको वंदन,
तेरा रूप निराला ॥

मोदक प्रिय मुद मंगल दाता,
विद्या वारिधि बुद्धि विधाता,
कृपा करहु अब अंतर्यामी,
कृपा करहु अब अंतर्यामी,
गोरी सुत गणराजा,
हे गोरी नंदन तुझको वंदन,
तेरा रूप निराला,
गोरी नंदन तुझको वंदन,
तेरा रूप निराला ॥

चंदा ने तेरा रूप बनाया,
तारों ने गहना पहनाया,
सब ऋषियों ने नमन किया तुझे,
सब ऋषियों ने नमन किया तुझे,
भक्तों के प्रतिपाला,
हे गोरी नंदन तुझको वंदन,
तेरा रूप निराला,
गोरी नंदन तुझको वंदन,
तेरा रूप निराला ॥

हे गौरी नंदन तुझको वंदन,
तेरा रूप निराला,
गोरी नंदन तुझको वंदन,
तेरा रूप निराला ॥

Hey Gauri Nandan Tujh Ko Vandan Tera Roop Nirala in English

Hey Gauri Nandan Tujh Ko Vandan, Tera Roop Nirala, Gauri Nandan Tujh Ko Vandan, Tera Roop Nirala ॥
यह भी जानें

Bhajan Vighneswaray BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

महाबली हनुमान जी: श्री हनुमान भजन

संकट मोचन नाम तुम्हारा, दुखियो का तुम हो सहारा, चारो और गूंज रहा है, नाम तेरा महान, महाबली हनुमान जी,
महाबली हनुमान जी, राम राम जय राम राम जय ॥

इतनी किरपा कीजिये, सालासर हनुमान - भजन

इतनी किरपा कीजिये, सालासर हनुमान, अब दर्शन दे दो बाबा, अब दर्शन दे दो बाबा, मुझे बालक अपना जान,
इतनीं किरपा कीजिये, सालासर हनुमान ॥

है अनुपम जिसकी शान, उसको कहते है हनुमान: भजन

है अनुपम जिसकी शान, उसको कहते है हनुमान, अजी सुनो लगाकर कान, सुनो लगाकर कान, उसको कहते है हनुमान,
है अनूपम जिसकी शान, उसको कहते है हनुमान ॥

हनुमत के गुण गाते चलो: भजन

हनुमत के गुण गाते चलो, प्रेम की श्रद्धा बहाते चलो, राह में आए जो कोई दुखी, किरपा सभी पे बहाते चलो,
प्रेम की श्रद्धा बहाते चलो ॥

प्रभुजी मोरे अवगुण चित ना धरो - भजन

प्रभुजी मोरे अवगुण चित ना धरो, समदर्शी प्रभु नाम तिहारो, चाहो तो पार करो ।

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP