Sawan 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

हे त्रिपुरारी गंगाधरी: भजन (Hey Tripurari Gangadhari)


हे त्रिपुरारी गंगाधरी: भजन
हे त्रिपुरारी गंगाधरी,
सृष्टि के आधार,
शंकर किरपा करुणाकार,
भोले किरपा करुणाकार ॥
शिव शंकर है नाम तिहारा,
चंद्रशेखर शिव अगहारा,
दानी महादानी शिव शंकर,
दानी महादानी शिव शंकर,
करते बेड़ा पार,
शंकर किरपा करुणाकार,
भोले किरपा करुणाकार ॥

गौरा जी के प्राण प्यारे,
कार्तिक गणपत आँख के तारे,
त्रिपुंड धारी है नटराजा,
पहने सर्प हार,
शंकर किरपा करुणाकार,
भोले किरपा करुणाकार ॥

नीलकंठ जय भीमाशंकर,
महाकाल जय जय अभ्यंकर,
मृगछाला और भस्मी धारी,
जय जय डमरू धार,
शंकर किरपा करुणाकार,
भोले किरपा करुणाकार ॥

हे त्रिपुरारी गंगाधरी,
सृष्टि के आधार,
शंकर किरपा करुणाकार,
भोले किरपा करुणाकार ॥

Hey Tripurari Gangadhari in English

Hey Tripurari Gangadhari, Srshti Ke Aadhar, Shankar Kirapa Karunakar, Bhole Kirapa Karunakar ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

शिव भजन

शिवरात्रि, सावन के सोमवार, सोमवर, सोलह सोमवर, काँवड़, सावन मे शिव, शंकर, भोले, भोलेनाथ, महादेव एवं महाकाल के प्रसिद्ध भजन..

श्याम नज़रें देख लो, अब खोल के: भजन

श्याम नज़रें देख लो, अब खोल के, चरणों में रखा कलेजा, खोल के, श्याम नजरे देख लो, अब खोल के ॥

ओ लागी लागी रे प्रीत, थासु सांवरिया सरकार: भजन

ओ लागी लागी रे प्रीत, थासु सांवरिया सरकार, बन के दीवानी मैं तो नाचूंगी, सांवरा होके दीवानी मैं तो नाचूंगी,
ओ लागी लागी रे प्रित, थासु सांवरिया सरकार ॥

मेरे बाबा तुझे किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे: भजन

मेरे बाबा तुझे किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे, मैं मुड़ मुड़ दर तेरे आया, मुड़ मुड़ दर तेरे आया, दिल गया हार सांवरे,
मेरे बाबा तुझें किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे ॥

मैं सेवक तू मालिक, श्याम हमारा है: भजन

हम दोनों का रिश्ता, कितना प्यारा है, मैं सेवक तू मालिक, श्याम हमारा है ॥

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP