Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

जय भोले शंकर जय गंगाधारी - भजन (Jai Bhole Shankar Jai Gangadhari)


जय भोले शंकर जय गंगाधारी - भजन
जय भोले शंकर जय गंगाधारी,
देवो के देवा हे महादेवा,
भोले भंडारी चंदा के धारी,
भोले भंडारी त्रिनेत्र धारी,
देवो के देवा हे महादेवा,
जय भोलें शंकर जय गंगाधारी,
देवो के देवा हे महादेवा ॥
ऊँचे कैलाश पे डेरा है डाला,
अद्भुत अनुपम रूप निराला,
गंगा जल से खुश हो जाते,
जिसने शिवलिंग पर है डाला,
भक्तो की सारी विपदाएँ टाली,
भक्तो की सारी विपदाएँ टाली,
देवो के देवा हे महादेवा,
जय भोलें शंकर जय गंगाधारी,
देवो के देवा हे महादेवा ॥

असुरो को भी वर दे डाले,
शिव शंकर मेरे भोले भाले,
ब्रम्हा को वेद दिए रावण को लंका,
शिव शम्भु तेरे खेल निराले,
भर दी है जिसने झोली पसारी,
भर दी है जिसने झोली पसारी,
देवो के देवा हे महादेवा,
जय भोलें शंकर जय गंगाधारी,
देवो के देवा हे महादेवा ॥

पार्वती के संग विराजे,
गणपत कार्तिक गोद में साजे,
तेरी महिमा जग से निराली,
तीन लोक में डंका बाजे,
चरणों में झुकती श्रष्टि है सारी,
चरणों में झुकती श्रष्टि है सारी,
देवो के देवा हे महादेवा,
जय भोलें शंकर जय गंगाधारी,
देवो के देवा हे महादेवा ॥

जय भोले शंकर जय गंगाधारी,
देवो के देवा हे महादेवा,
भोले भंडारी चंदा के धारी,
भोले भंडारी त्रिनेत्र धारी,
देवो के देवा हे महादेवा,
जय भोलें शंकर जय गंगाधारी,
देवो के देवा हे महादेवा ॥

Jai Bhole Shankar Jai Gangadhari in English

Jai Bhole Shankar Jai Gangadhari, Devo Ke Deva Hey Mahadeva, Bhole Bhandari Chanda Ke Dhaari, Bhole Bhandari Trinetra Dhari, Devo Ke Deva Hey Mahadeva...
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

डोंट वरी मईया है पास खड़ी

अब तो, तुम ना, घबराओ, मईया जी के, गुण गाओ । हर संकट, मिट जाएगा, एक बार, मिलकर गाओ ॥ डोंट वरी, मईया है, पास खड़ी x॥-॥

जय गणेश गणनाथ दयानिधि - भजन

जय गणेश गणनाथ दयानिधि, सकल विघन कर दूर हमारे, प्रथम धरे जो ध्यान तुम्हारो..

गौरी गणेश मनाऊँ आज सुध लीजे हमारी - भजन

गौरी गणेश मनाऊँ, आज सुध लीजे हमारी । सुरहिन गैया को गोबर मनागौं, दिग धर अगना लीपाऊं, आज सुध लीजे हमारी..

सुन राधिका दुलारी में - भजन

सुन राधिका दुलारी में, हूँ द्वार का भिखारी, तेरे श्याम का पुजारी..

रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो गणपति - भजन

रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो गणपति, आपकी मेहरबानी हमें चाहिये, पहले सुमिरन करूँ गणपति आपका, लब पे मीठी सी वाणी हमें चाहिये, रिध्दि सिध्धि के दाता सुणो गणपति ॥

गणपति करते चरणों में हम है नमन - भजन

गणपति करते चरणों में हम है नमन, करे पूजा तुम्हारी सब हो के मगन, शिव गौरा के लाल को ध्याते है हम, हे गणपति तुमको मनाते है हम, गणपति करते चरणो में हम है नमन, करे पूजा तुम्हारी सब हो के मगन ॥

राधे राधे गा ले तेरी बात बन जाएगी - भजन

धुन- छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, राधे राधे, गा ले, तेरी बात, बन जाएगी । ओ राधे राधे, जप ले, तेरी बात, बन राधे राधे गा ले तेरी बात बन जाएगी
राधे राधे गा ले तेरी बात बन जाएगी

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP