Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

जय गणेश काटो कलेश - भजन (Jai Ganesh Kato Kalesh)


जय गणेश काटो कलेश - भजन
जय गणेश काटो कलेश ॥
दोहा – विघ्नहरण मंगलकरण,
गौरी सुत गणराज,
मैं लियो आसरो आपको,
रखियो म्हारी लाज ॥

जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश काटो कलेश,
जय गणेश हितकारी,
विघ्न विनाशन नाथ प्रथम,
पूजा हो सदा तुम्हारी,
जय गणेश हितकारी,
जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश काटों कलेश ॥

वक्रतुण्ड है महाकाय,
श्री गजानंद लम्बोदर,
सदा लक्ष्मी संग आपके,
रहती है विघ्नेश्वर,
जो भी ध्यान धरे नित तुम्हरो,
नर हो चाहे नारी,
उसके सारे कष्ट मिटे,
पल में भारी से भारी,
जय गणेश हितकारी,
जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश काटों कलेश ॥

रिद्धि सिद्धि नित आठों पहर,
प्रभु तुझको चँवर ढुलावे,
गजानंद करुणावतार,
सब नाम तुम्हारा गावे,
पहले पूजन किसका हो जब,
उठी समस्या भारी,
श्री गणेश जी प्रथम पूज्य के,
आप बने अधिकारी,
जय गणेश हितकारी,
जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश काटों कलेश ॥

विघ्न विनाशन हार प्रभु,
सिद्धि विनायक कहलाते,
मेवा मिश्री और मोदक का,
निसदिन भोग लगाते,
एकदन्त गजवदन विनायक,
महिमा तेरी भारी,
मस्तक पर सिन्दूर विराजे,
मुसक की असवारी,
जय गणेश हितकारी,
जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश काटों कलेश ॥

प्रथम आपको जो ध्याए,
सब काम सफल हो जाए,
कभी विघ्न और बाधा ‘शर्मा’,
पास ना उसके आए,
जिस प्राणी पर दया दृष्टि,
हो जाए प्रभु तुम्हारी,
‘लक्खा’ उसकी करते,
मेरे बाबा डमरूधारी,
जय गणेश हितकारी,
जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश काटों कलेश ॥

जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश काटो कलेश,
जय गणेश हितकारी,
विघ्न विनाशन नाथ प्रथम,
पूजा हो सदा तुम्हारी,
जय गणेश हितकारी,
जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश जय जय गणेश,
जय गणेश काटों कलेश ॥

Jai Ganesh Kato Kalesh in English

Jay Ganesh Jay Jay Ganesh, Jay Ganesh Jay Jay Ganesh, Jay Ganesh Kato Kalesh, Jay Ganesh Hitakari, Vighn Vinashan Vath Pratham, Pooja ho sada tumhari, mJay Ganesh Jay Jay Ganesh, Jay Ganesh Jay Jay Ganesh, Jay Ganesh Kato Kalesh ॥
यह भी जानें

Bhajan Vighneswaray BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

कभी राम बनके, कभी श्याम बनके - भजन

कभी राम बनके कभी श्याम बनके, चले आना प्रभुजी चले आना, तुम राम रूप में आना..

आये अंजनी रतन हम तो तेरी शरण

आये अंजनी रतन हम तो तेरी शरण, हरो चिंता हमारी हे चिंता हरण ॥

भक्ति और शक्ति के दाता, रामचरण से जिनका नाता: भजन

भक्ति और शक्ति के दाता, रामचरण से जिनका नाता ॥

बन गया मंदिर राम का: भजन

पासा पलट गया है देखो आज अयोध्या धाम का, 500 साल के बाद बना है देखो मंदिर राम का, 500 साल के बाद ॥

अब ये दुनिया राम की दीवानी हो गई: भजन

ताजमहल की बात तो पुरानी हो गई, अब ये दुनिया राम की दीवानी हो गई ॥

जो सुमिरत सिधि होइ - भजन

जो सुमिरत सिधि होइ गन नायक करिबर बदन, करउ अनुग्रह सोइ बुद्धि रासि सुभ गुन सदन ॥

है सहारा अब मुझे तो, राम सकल गुणधाम का: भजन

हो के नाचूं अब दिवाना, मैं प्रभु श्रीराम का, है सहारा अब मुझे तो, राम सकल गुणधाम का, है सहारा अब मुझें तो,
राम सकल गुणधाम का ॥

Om Jai Jagdish Hare Aarti - Om Jai Jagdish Hare Aarti
Ram Bhajan - Ram Bhajan
Bhakti Bharat APP