Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

झंडा हनुमान का, सालासर धाम का - भजन (Jhanda Hanuman Ka Salasar Dham Ka)


झंडा हनुमान का, सालासर धाम का - भजन
संकट काटे पलभर में ये,
भक्तों सारे जहान का,
झंडा हनुमान का,
सालासर धाम का ॥
बालाजी की लाल ध्वजा की,
महिमा अपरम्पार है,
इस झंडे को जो भी थामे,
मिलता इनका प्यार है,
नाम लिखा है इसके ऊपर,
नाम लिखा है इसके ऊपर,
जगत पिता श्री राम का,
झंडा हनुमान का,
सालासर धाम का ॥

जिसके घर में लाल ध्वजा ये,
फर फर कर लहराती है,
उस घर में फिर सारी खुशियां,
दौड़ी दौड़ी आती है,
उस परिवार पे पहरा रहता,
उस परिवार पे पहरा रहता,
वीर बलि बलवान का,
झंडा हनुमान का,
सालासर धाम का ॥

लाल लंगोटा हाथ में सोटा,
हनुमत की पहचान है,
राम नाम का है मतवाला,
सीने में सियाराम है,
राम की धून में नाचे ‘सोनू’,
राम की धून में नाचे ‘सोनू’,
दीवाना इस नाम का,
झंडा हनुमान का,
सालासर धाम का ॥

संकट काटे पलभर में ये,
भक्तों सारे जहान का,
झंडा हनुमान का,
सालासर धाम का ॥

Jhanda Hanuman Ka Salasar Dham Ka in English

Sankat Kate Palbhar Main Ye, Bhakton Saare Jahan Ka, Jhanda Hanuman Ka, Salasar Dham Ka ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मैं तो आई वृन्दावन धाम, किशोरी तेरे चरनन में - भजन

मैं तो आई वृन्दावन धाम किशोरी तेरे चरनन में। किशोरी तेरे चरनन में, श्री राधे तेरे चरनन में॥

करके इशारो बुलाए गई रे - श्री राधा भजन

इंद्रेश जी का प्रिय भजन भक्ति भारत आप तक पहुँचा रहा है, इसके बोल हैं. . करके इशारो बुलाए गई रे, बरसाने की छोरी राधा गोरी गोरी,

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है: भजन

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है, जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

बसाले मन मंदिर में राम: भजन

बसाले मन मंदिर में राम, बनेंगे बिगड़े तेरे काम, बसालें मन मंदिर में राम, बसालें मन मंदिर में राम ॥

ओ रामजी तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना: भजन

ओ रामजी तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना, तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना, ये दुनिया दीवानी, दो दिन की कहानी, पल दो पल का है जीना, बड़ा सुख दीना, तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना ॥

मेरी फरियाद सुन भोले - भजन

मेरी फरियाद सुन भोले, तेरे दर आया दीवाना, मन की मुरादें पूरी कर, सिवा तेरे ना कोई ठिकाना, मेरी फरियाद सुन भोलें, तेरे दर आया दीवाना ॥

सबके दिल में, श्याम की तस्वीर है - भजन

सबके दिल में, श्याम की तस्वीर है, कोई धन्ना सेठ, कोई फकीर है, दर पे आता वहीं, जिसकी तकदीर है,

Om Jai Jagdish Hare Aarti - Om Jai Jagdish Hare Aarti
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP