Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

कान्हा रोज रोज तुमको सजाता रहूँ - भजन (Kanha Roj Roj Tumko Sajata Rahun)


कान्हा  रोज रोज तुमको सजाता रहूँ - भजन
कान्हा रोज रोज तुमको सजाता रहूँ और मनाता रहूँ,
पर भजन में कभी कुछ कमी हो नहीं ।
दुग्ध-दधि-जल-शहद से नहलाया करूँ,
रेशमी वस्त्र सुन्दर पहनाया करूँ ।
तेरे नयनों में कजरा लगाता रहूँ, गीत गाता रहूँ,
पर भजन में कभी कुछ कमी हो नहीं ॥ कान्हा....

कुंकुम-केसर के चन्दन लगाऊँ तुझे,
पुष्पमाला मैं सुन्दर पहनाऊँ तुझे ।
पग में पैजनियाँ सुन्दर पहनाता रहूँ और नचाता रहूँ,
पर भजन में कभी कुछ कमी हो नहीं ॥ कान्हा....

प्यार से सुन्दर व्यंजन खिलाऊँ तुझे,
दुग्ध में मिश्री-केसर पिलाऊँ तुझे ।
तेरे सेवा में तन-मन लगाता रहूँ, मुस्कुराता रहूँ,
पर भजन में कभी कुछ कमी हो नहीं || कान्हा....

साथ में गाके लोरी सुलाऊँ तुझे,
प्यारा-सा गीत गा के जगाऊँ तुझे ।
कान्त सपनों में भी मैं सजाता रहूँ और मनाता रहूँ,
पर भजन में कभी कुछ कमी हो नहीं ॥ कान्हा.....

Kanha Roj Roj Tumko Sajata Rahun in English

Kanha Roj Roj Tumko Sajata Rahoon Aur Manata Rahoon, Par Bhajan Mein Kabhi Kuch Kami Ho Nahin ।
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat Bhajan BhajanShri Vishnu BhajanJanmashtami BhajanShri Shayam BhajanRadha Raman Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मेरी विनती यही है! राधा रानी: भजन

मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा बरसाए रखना, कृपा बरसाए रखना...

जम्भेश्वर आरती: ओ३म् शब्द सोऽहं ध्यावे

ओ३म् शब्द सोऽहं ध्यावे, स्वामी शब्द सोऽहं ध्यावे । धूप दीप ले आरती निज हरि गुण गावे । मंदिर मुकुट त्रिशुल ध्वजा, धर्मों की फ हरावे ।...

म्हाने जाम्भोजी दीयो उपदेश - भजन

म्हाने जाम्भोजी दीयो उपदेश, भाग म्हारो जागियो ॥ मरूधर देश समराथल भूमि, गुरूजी दियो उपदेश ।...

मीठे रस से भरीयो री, राधा रानी लागे - भजन

मीठे रस से भरीयो री, राधा रानी लागे, महारानी लागे...

राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी - भजन

राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी, राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी, आएँगे बिहारी चले आएँगे बिहारी...

मेरे ओ सांवरे, तूने क्या क्या नहीं किया - भजन

मेरे ओ सांवरे, तूने क्या क्या नहीं किया, जब लगा मैं गिरा, थामा तूने लिया, फिर दोबारा ना गिरने दिया ॥

तूने सिर पे धरा जो मेरे हाथ के अब तेरा साथ नहीं छूटे - भजन

तूने सिर पे धरा जो मेरे हाथ, के अब तेरा साथ नहीं छूटे, मेरा तुम पे रहे विश्वास, के अब तेरा साथ नहीं छूटे ॥

Ram Bhajan - Ram Bhajan
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP