पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मैं तो हूँ नादान साँवरे - भजन (Main To Hu Nadan Saware)


मैं तो हूँ नादान साँवरे - भजन
मैं तो हूँ नादान साँवरे,
श्लोक मंत्र कुछ आवे ना..
राधे-राधे भजती हूँ मैं,
और मने कुछ आवे ना..

छमछम नाचूँ तेरे सामने,
जग की लाज लजावे ना..

राधे-राधे भजती हूँ मैं,
और मने कुछ आवे ना..

सुना है राधे नाम की रिश्वत,
चाले तेरे धाम में..

इसीलिए तो चोखे मन से,
भजती राधा नाम मैं..

मन जो राधा नाम जपे वो,
जीवन भर पछतावे ना..

राधे-राधे भजती हूँ मैं,
और मने कुछ आवे ना..

कन्हैया के प्राणों में राधा,
बिन राधा कान्हा आधा..

मैं भी राधा नाम भजूं तो,
जुड़ता मोहन से धागा..
[Bhakti Bharat Bhajan]

जिसको राधे रट लागी,
उसको ठाकुर ठुकरावे ना..

राधे-राधे भजती हूँ मैं,
और मने कुछ आवे ना..

हुई प्रीत में राधा जोगन,
उस जोगन की मैं जोगन..

जिससे मोहन का मन लागा,
उसमे लागा मेरा मन..

बस राधा रस अब तो,
कोई दूजा रस बहलावे ना..

राधे-राधे भजती हूँ मैं,
और मने कुछ आवे ना..

Main To Hu Nadan Saware in English

Main to Hoon Nadan Sanware, Shlok Mantr Kuchh Aave Na..
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanLaddu Gopal BhajanRadhashtami BhajanIskcon BhajanDevi Neha Saraswat Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

दादी मैं थारी बेटी हूँ: भजन

दादी मैं थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज, मैया मैं थारी लाडो हूँ, रखियो मेरी लाज, धन दौलत दीजो मत दीजो, धन दौलत दीजो मत दीजो, दीजो अमर सुहाग, दादी मै थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज ॥

म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे: भजन

म्हाने प्राणा सु भी प्यारी, माता रानी लागे, माता रानी लागे, म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे ॥

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे - भजन

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे, मैया सजी है ऐसे, दुल्हन बनी हो जैसे, मां शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे ॥

मैया के चरणों में, झुकता है संसार: भजन

मैया के चरणों में, झुकता है संसार, तीनों लोक में होती, माँ तेरी जय जयकार ॥

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP