पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मेरे घनश्याम से तुम मिला दो: भजन (Mere Ghanshyam Se Tum Mila Do)


मेरे घनश्याम से तुम मिला दो: भजन
मेरे घनश्याम से तुम मिला दो,
मैं हूँ उनका यार पुराना,
उनसे बिछड़े हुआ जमाना,
याद मुझे उनकी आयी है,
अखियाँ मेरी भर आयी है,
मैं तो आया हूँ इस दर पे,
मिला दो मिला दो,
अरे द्वारपालों,
मेरे घनश्याम से तुम मिला दों ॥
नाम मेरा बता दो,
हाल सारा सुना दो,
उनसे कहदो के द्वारे,
सुदामा खड़ा,
इतने में वो तो जान ही लेंगे,
बस मुझको पहचान ही लेंगे,
मैं तो आया हूँ इस दर पे,
मिला दो मिला दो,
अरे द्वारपालों,
मेरे घनश्याम से तुम मिला दों ॥

जाके प्रभु को बताया,
हाल सारा सुनाया,
प्रभु द्वारे पे मिलने,
सुदामा खड़ा,
है वो सूरत से भोला,
मुझसे हक से वो बोला,
वो बताता है नाता,
पुराना बडा,
इतनी सुनकर प्रभु उठ भागे,
नंगे पैरों दौड़न लागे,
मेरा आया है आज यार,
मिला दो मिला दो,
अरे द्वारपालों,
मेरे बालसखा से मिला दो ॥

दुर्दशा जो सुदामा की,
देखे कन्हैया,
तो आंखों से अश्रु,
बरसने लगे,
बिठा अपनी गद्दी पे,
ढाढस बँधाया,
और हाथो से चरणों को,
धोने लगे,
इतने दिन तू क्यों दुख पाया,
क्या तुझको मैं याद ना आया,
तूने दुखाया दिल यार,
लगाले लगाले लगाले सुदामा,
अपने सीने से मुझको लगा ले ॥

मैं हूँ उनका यार पुराना,
उनसे बिछड़े हुआ जमाना,
याद मुझे उनकी आयी है,
अखियाँ मेरी भर आयी है,
मैं तो आया हूँ इस दर पे,
मिला दो मिला दो,
अरे द्वारपालों,
मेरे घनश्याम से तुम मिला दो,
मेरे घनश्याम से तुम मिला दो ॥

Mere Ghanshyam Se Tum Mila Do in English

Mere Ghanshyam Se Tum Mila Do, Main Hoon Unka Yaar Purana, Unse Bichhade Hua Jamana, Yaad Mujhe Unki Aayi Hai, Akhiyan Meri Bhar Aayi Hai, Main to Aaya Hoon Is Dar Pe, Mila Do Mila Do, Are Dwarpalon, Mere Ghanshyam Se Tum Mila Don ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanKrishn Sudama BhajanBhakt Sudama BhajanKrishna Balkatha Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

दादी मैं थारी बेटी हूँ: भजन

दादी मैं थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज, मैया मैं थारी लाडो हूँ, रखियो मेरी लाज, धन दौलत दीजो मत दीजो, धन दौलत दीजो मत दीजो, दीजो अमर सुहाग, दादी मै थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज ॥

म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे: भजन

म्हाने प्राणा सु भी प्यारी, माता रानी लागे, माता रानी लागे, म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे ॥

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे - भजन

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे, मैया सजी है ऐसे, दुल्हन बनी हो जैसे, मां शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे ॥

मैया के चरणों में, झुकता है संसार: भजन

मैया के चरणों में, झुकता है संसार, तीनों लोक में होती, माँ तेरी जय जयकार ॥

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP