पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मेरे शंकर भोले भाले, बेड़ा पार लगाते है - भजन (Mere Shankar Bhole Bhale Beda Paar Lagate Hai)


मेरे शंकर भोले भाले, बेड़ा पार लगाते है - भजन
मेरे शंकर भोले भाले,
बेड़ा पार लगाते है,
हर दुःख संकट में,
शिव भोले ही काम आते है ॥
सागर से निकला हलाहल,
देवों में मच गई हलचल,
सब देवता मिल के शिव के,
गुण गाने लगे वो हरपल,
शिव पीकर विष देवों के,
संकट को मिटाते है,
हर दुःख संकट में,
शिव भोले ही काम आते है ॥

जब भक्त भगीरथ गंगा,
को धरती पर ले आए,
गंगा का वेग भयंकर,
इस धरती पर ना समाए,
गंगा को शिवजी अपनी,
जटाओं में समाते है,
हर दुःख संकट में,
शिव भोले ही काम आते है ॥

ऋषियों ने गो हत्या का,
गौतम पे दोष लगाया,
जप तप कर ऋषि गौतम ने,
शिव जी को खूब मनाया,
गंगाजल से गौतम का,
शिव दोष मिटाते है,
हर दुःख संकट में,
शिव भोले ही काम आते है ॥

देवों के संग दानव ने,
जब जब भी युद्ध मचाया,
सब देव जनो ने मिलकर,
शिव जी का ध्यान लगाया,
भोले भंडारी से सब,
वरदान पाते है,
हर दुःख संकट में,
शिव भोले ही काम आते है ॥

मेरे शंकर भोले भाले,
बेड़ा पार लगाते है,
हर दुःख संकट में,
शिव भोले ही काम आते है ॥

Mere Shankar Bhole Bhale Beda Paar Lagate Hai in English

Mere Shankar Bhole Bhale, Beda Paar Lagate Hai, Har Dukh Sankat Main, Shiv Bhole Hi Kaam Ate Hai ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanPrem Bhushan Bhajan

अन्य प्रसिद्ध मेरे शंकर भोले भाले, बेड़ा पार लगाते है - भजन वीडियो

Rishav Thakur, Ayachi Thakur, Maithili Thakur

Divya Chaturvedi

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

दादी मैं थारी बेटी हूँ: भजन

दादी मैं थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज, मैया मैं थारी लाडो हूँ, रखियो मेरी लाज, धन दौलत दीजो मत दीजो, धन दौलत दीजो मत दीजो, दीजो अमर सुहाग, दादी मै थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज ॥

म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे: भजन

म्हाने प्राणा सु भी प्यारी, माता रानी लागे, माता रानी लागे, म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे ॥

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे - भजन

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे, मैया सजी है ऐसे, दुल्हन बनी हो जैसे, मां शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे ॥

मैया के चरणों में, झुकता है संसार: भजन

मैया के चरणों में, झुकता है संसार, तीनों लोक में होती, माँ तेरी जय जयकार ॥

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP