छठ पूजा 2026 - Chhath 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

नाम ना मुख से छूटे, बजरंगी तुम्हारा - भजन (Naam Na Mukh Se Chute Bajrangi Tumhara)


नाम ना मुख से छूटे, बजरंगी तुम्हारा - भजन
नाम ना मुख से छूटे,
बजरंगी तुम्हारा,
बजरंगी तुम्हारा,
हम है तेरे पुजारी हनुमत,
तू ही इष्ट हमारा,
नाम ना मुख से छुटे,
बजरंगी तुम्हारा,
बजरंगी तुम्हारा ॥
तेरे चरण की धूलि,
मस्तक सदा लगाए,
तेरे सुमिरण में सदा,
हम सच्चा सुख पाएं,
तेरी याद में हम खोए है,
सारा जगत बिसारा,
नाम ना मुख से छुटे,
बजरंगी तुम्हारा,
बजरंगी तुम्हारा ॥

अंजनी माँ के लाला,
शंकर के अवतारी,
तेरी महिमा देख के,
झुकती दुनिया सारी,
तेरी पताका जब लहराए,
झूम उठे जग सारा,
नाम ना मुख से छुटे,
बजरंगी तुम्हारा,
बजरंगी तुम्हारा ॥

तेरी याद में रहते,
निशदिन खोए खोए,
तेरी कृपा हो जाए,
कभी भी दुःख ना होवे,
तेरे बिन दुनिया में केवल,
कोई नहीं हमारा,
नाम ना मुख से छुटे,
बजरंगी तुम्हारा,
बजरंगी तुम्हारा ॥

तेरी भक्ति जो करे,
मिट जाते अंधियारे,
हम पर किरपा कीजिये,
थामे चरण तुम्हारे,
मन मंदिर में तुम्ही बिराजे,
केवल तुम्हे पुकारा,
नाम ना मुख से छुटे,
बजरंगी तुम्हारा,
बजरंगी तुम्हारा ॥

नाम ना मुख से छूटे,
बजरंगी तुम्हारा,
बजरंगी तुम्हारा,
हम है तेरे पुजारी हनुमत,
तू ही इष्ट हमारा,
नाम ना मुख से छुटे,
बजरंगी तुम्हारा,
बजरंगी तुम्हारा ॥

Naam Na Mukh Se Chute Bajrangi Tumhara in English

Naam Na Mukh Se Chute, Bajarangi Tumhara, Bajarangi Tumhara, Ham Hai Tere Pujhari Hanumat, Tu Hi Estha Hamara, Naam Na Mukh Se Chute, Bajarangi Tumhara, Bajarangi Tumhara ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

जय जय नारायण नारायण हरि हरि - भजन

जय जय नारायण नारायण हरि हरि, स्वामी नारायण नारायण हरि हरि।

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

छठ पूजा: मारबो रे सुगवा - छठ पूजा गीत

ऊ जे केरवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए। मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।...

छठ पूजा: हो दीनानाथ - छठ पूजा गीत

छठ पूजा: सोना सट कुनिया, हो दीनानाथ हे घूमइछा संसार, आन दिन उगइ छा हो दीनानाथ आहे भोर भिनसार...

छठ पूजा: पहिले पहिल, छठी मईया व्रत तोहार

छठ पूजा: पहिले पहिल हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहार। करिहा क्षमा छठी मईया, भूल-चूक गलती हमार...

छठ पूजा: काँच ही बाँस बसहर घरवा - छठ गीत

काँच ही बाँस बसहर घरवा, हे कदम जुड़े गाछ, काँच ही बाँस बसहर घरवा...

छठ पूजा: कबहुँ ना छूटी छठि मइया

छठ पूजा: कबहुँ ना छूटी छठि मइया, हमनी से बरत तोहार, हमनी से बरत तोहार...

Aditya Hridaya Stotra - Aditya Hridaya Stotra
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP