नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

राम के दुलारे, माता जानकी के प्यारे - भजन (Ram Ke Dulare, Mata Janki Ke Pyare)


राम के दुलारे, माता जानकी के प्यारे - भजन
जय सियाराम, बोलो जय सियाराम
जय सियाराम, बोलो जय सियाराम
राम के दुलारे,
माता जानकी के प्यारे,
तुम्हे नमन हजारो बार है ।
जय बोलो बजरंग बलि की,
आज मंगलवार है ॥

मंगल को जन्मे मंगल मूर्ति,
हनुमत मंगल कारी है ।
महा विशाला अति विकराला,
हनुमान बलधारी है ।
पवन बेग से उड़ने वाले,
मनुष तेज रफ्तार है ।
जय बोलो बजरंग बलि की,
आज मंगलवार है ॥

जय सियाराम, बोलो जय सियाराम
जय सियाराम, बोलो जय सियाराम

सिया के सेवक दास राम के,
सारी अवध के प्यारे हैं ।
दीन हीन साधू संतो के,
रक्षक है रखवारे हैं ।
त्रेता युग से इस कलयुग तक,
हो रही जय जय कार है ।
जय बोलो बजरंग बलि की,
आज मंगलवार है ॥

जय सियाराम, बोलो जय सियाराम
जय सियाराम, बोलो जय सियाराम

मंगल के दिन क्यों जाता है,
मंदिर में हनुमान के ।
शनि देव जी खुश रहिते हैं,
लकी उस इंसान से ।
उसके अब अविनाश के ऊपर,
किरपा की भरमार है ।
जय बोलो बजरंग बलि की,
आज मंगलवार है ॥

राम के दुलारे,
माता जानकी के प्यारे,
तुम्हे नमन हजारो बार है ।
जय बोलो बजरंग बलि की,
आज मंगलवार है ॥

हनुमान चालीसा | श्री हनुमान आरती | संकटमोचन अष्टक | बालाजी आरती | श्री राम स्तुति

◉ श्री हनुमंत लाल की पूजा आराधना में हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और संकटमोचन अष्टक का पाठ बहुत ही प्रमुख माने जाते हैं।

Ram Ke Dulare, Mata Janki Ke Pyare in English

Ram Ke Dulare, Mata Janaki Ke Pyare, Tumhe Naman Hajaro Baar Hai ।
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jayanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मन लेके आया, माता रानी के भवन में - भजन

मन लेके आया, माता रानी के भवन में, बड़ा सुख पाया, बड़ा सुख पाया...

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे - भजन

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे, हो रही जय जय कार मंदिर विच आरती जय माँ।

जरा फूल बिछा दो आँगन में, मेरी मैया आने वाली है - भजन

जरा फूल बिछा दो आँगन में, मेरी मैया आने वाली है, मेरी मैया आने वाली है, मेरी मैया आने वाली है, जरा फूल बिछा दो आंगन में, मेरी मैया आने वाली है ॥

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है - भजन

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।

मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की - माँ संतोषी भजन

मैं तो आरती उतारूँ रे संतोषी माता की। जय जय संतोषी माता जय जय माँ॥

बेटा जो बुलाए माँ को आना चाहिए: भजन

मैया जी के चरणों मे ठिकाना चाहिए। बेटा जो बुलाए माँ को आना चाहिए॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP