गणेशोत्सव - Ganeshotsav
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

राम नाम ही सत्य है - भजन (Ram Naam Hi Satya Hai )


राम नाम ही सत्य है - भजन
राम नाम ही सत्य है केवल,
राम का गुणगान करो,
भूल के इस झूठे जग को इक,
पल तो राम का ध्यान धरो,
राम नाम हीं सत्य हैं केवल,
राम का गुणगान करो ॥
जितना चमका ना है चमका,
तन मिट्टी ही होना है,
कुछ चन्दन की लकड़ी आखिर,
बस तेरा ही बिछोना है,
हाड़ मांस की काया है ये,
इस पर ना अभिमान करो,
राम नाम हीं सत्य हैं केवल,
राम का गुणगान करो ॥

मृगतृष्णा की तरह पगले,
किसकी खोज में भटक रहा,
क्षण भंगुर जीवन है तेरा,
किसमे मन ये अटक रहा,
रह जाएगा धरा यहीं पर,
काम क्रोध ना मान करो,
राम नाम हीं सत्य हैं केवल,
राम का गुणगान करो ॥

राम नाम ही साथ चलेगा,
जब तू मरघट जाएगा,
इस दुनिया का हर एक प्यारा,
दूर खड़ा रह जाएगा,
केवल इतना सत्य है ‘शर्मा’,
सत्य से ना अनजान बनो,
राम नाम हीं सत्य हैं केवल,
राम का गुणगान करो ॥

राम नाम ही सत्य है केवल,
राम का गुणगान करो,
भूल के इस झूठे जग को इक,
पल तो राम का ध्यान धरो,
राम नाम हीं सत्य हैं केवल,
राम का गुणगान करो ॥

Ram Naam Hi Satya Hai in English

Ram Naam Hi Satya Hai Keval, Ram Ka Gungan Karo, Bhool Ke Is Jhoothe Jag Ko Ik, Pal to Ram Ka Dhyan Dharo, Ram Naam Heen Satya Hain Keval, Ram Ka Gungan Karo ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए - भजन

किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए। जुबा पे राधा राधा, राधा नाम हो जाए॥ जब गिरते हुए मैंने तेरे नाम लिया है..

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है: भजन

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है, जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी - भजन

राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी, राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी, आएँगे बिहारी चले आएँगे बिहारी...

मीठे रस से भरीयो री, राधा रानी लागे - भजन

मीठे रस से भरीयो री, राधा रानी लागे, महारानी लागे...

लक्ष्मी भजन

.दीपावली पूजा, धनतेरस पूजा एवं श्री कुबेर पूजा में सबसे अधिक भेजने वाले भजन], मंत्र, आरती तथा गीत।

गणेश भजन

श्री गणेश मंदिर, विनायक मंदिर, गणेशोत्सव, गणेश चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, शुभ कार्य एवं ग्रह प्रवेश मे गाए जाने वाले प्रसिद्ध श्री गणेश भजन..

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP