Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

राम नाम जपते है, मस्ती में रहते है: भजन (Ram Naam Japte Hai Masti Mein Rehte Hain)


राम नाम जपते है, मस्ती में रहते है: भजन
राम नाम जपते है,
मस्ती में रहते है,
देव है ये सबसे निराला,
इसे कहते हैं बजरंगबाला,
ओ बाला इसे कहते हैं बजरंगबाला ॥
मंगल को जन्मे है मंगल ही करते,
शुक्र और शनि जिनका पानी है भरते,
राम का दीवाना है,
कहता ये जमाना है,
देव है ये सबसे निराला,
इसे कहते हैं बजरंगबाला,
ओ बाला इसे कहते हैं बजरंगबाला ॥

नारियल हो के साथ सवा रुपैया,
भेंट जो चढ़ाए पार कर देते नैया,
बिगड़ी ये बनाते है,
गले से लगाते है,
ऐसे है अंजनी के लाला,
इसे कहते हैं बजरंगबाला,
ओ बाला इसे कहते हैं बजरंगबाला ॥

सिर पे मुकुट कुण्डल कानो में सोहे,
झांकी निराली जो भक्तों को मोहे,
बाँध के लंगोटा जो,
लेके हाथ सोटा जो,
दुष्टों का मुंह करते काला,
इसे कहते हैं बजरंगबाला,
ओ बाला इसे कहते हैं बजरंगबाला ॥

जानकी के प्यारे है अंजनी के दुलारे है,
कलयुग में हमसब भक्तों के सहारे है,
राम का दीवाना है,
कहता जमाना है,
‘नरसी’ को तुमने संभाला,
इसे कहते हैं बजरंगबाला,
ओ बाला इसे कहते हैं बजरंगबाला ॥

राम नाम जपते है,
मस्ती में रहते है,
देव है ये सबसे निराला,
इसे कहते हैं बजरंगबाला,
ओ बाला इसे कहते हैं बजरंगबाला ॥

Ram Naam Japte Hai Masti Mein Rehte Hain in English

Ram Naam Japate Hai, Masti Main Rahate Hai, Dev Hai Ye Sabse Nirale, Ise Kahate Hai Bajarangbali, O Bala Ise Kahate Hai Bajarangbala ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

शनिवार को कष्ट कटे, मंगल हो मंगलवार: भजन

आ जाओ और किरपा पा लो, हफ्ते में दो बार, मेरे बजरंगी के द्वार, मेरे बजरंगी के द्वार, शनिवार को कष्ट कटे, मंगल हो मंगलवार,
मेरे बजरंगी के द्वार, मेरे बजरंगी के द्वार ॥

जाओ मेरे हनुमान बूटी ले आओ - भजन

जाओ मेरे हनुमान बूटी ले आओ,, लखन के राखो प्राण बूटी ले आओ॥

श्री राम भक्त बजरंगी, तेरे खेल है अजब निराले: भजन

श्री राम भक्त बजरंगी, तेरे खेल है अजब निराले, प्रभु की सेवा में तुमने, प्रभु की सेवा में तुमने, कितने ही काज सँवारे, श्रीं राम भक्त बजरंगी, तेरे खेल है अजब निराले ॥

मुझे तेरा सहारा सदा चाहिए: भजन

आसरा इस जहाँ का मिले न मिले, मुझे तेरा सहारा सदा चाहिए ॥

Sawan 2026 - Sawan 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP