पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

सब कुछ नहीं है पैसा - भजन (Sab Kuchh Nahi Hai Paisa)


सब कुछ नहीं है पैसा - भजन
है वो भी जरूरी पर सब कुछ नहीं है पैसा
मकसद ऐ जिंदगी का क्यों रखलिया है पैसा
पैसे से सिकंदर ने क्या क्या खरीद लाया
आखरी घडी में पैसा ना काम आये
दो सांस भी मिल जाए होता नहीं है ऐसा
है वो भी जरूरी पर सब कुछ नहीं है पैसा
है वो भी जरूरी पर सब कुछ नहीं है पैसा

पैसा से कीमती तू बिस्तर खरीद लाया
लाया तू ठाठ तू घर में पर नींद क्यों गवाया
है नींद कीमती पर समझा नहीं तू ऐसा
है वो भी जरूरी पर सब कुछ नहीं है पैसा
है वो भी जरूरी पर सब कुछ नहीं है पैसा

एक हार की कमी थी बारात घर पे आयी
बेटी न बनी दुल्हन बरात लौट आयी
पैसे की है सगाई आया जमाना ऐसा
है वो भी जरूरी पर सब कुछ नहीं है पैसा
है वो भी जरूरी पर सब कुछ नहीं है पैसा

पैसा जो पास आया अभिमान लेके आया
उसको भी भूल बैठा जिसने तुझे बनाया
कुछ पा लिया तो कहता कोई न मेरे जैसा
है वो भी जरूरी पर सब कुछ नहीं है पैसा
है वो भी जरूरी पर सब कुछ नहीं है पैसा

सब जानते हो एक दिन सब छोड़ के है जाना
तन भी ना साथ जाए छूटेगा ये खजाना
फिर किसलिए फड़ी तू करता है पैसा-पैसा
है वो भी जरूरी पर सब कुछ नहीं है पैसा
है वो भी जरूरी पर सब कुछ नहीं है पैसा

है वो भी जरूरी पर सब कुछ नहीं है पैसा
मकसद ऐ जिंदगी का क्यों रखलिया है पैसा

Sab Kuchh Nahi Hai Paisa in English

Hai Vo Bhi Jaruri Par Sab Kuch Nahin Hai Paisa Makasad Ai Jindagi Ka Kyon Rakhaliya Hai Paisa
यह भी जानें

Bhajan Arya Samaj BhajanHawan BhajanYagya BhajanMotivational BhajanMorning BhajanDainik BhajanDaily BhajanJain BhajanJainism BhajanDhiraj Kant Bhajan

अन्य प्रसिद्ध सब कुछ नहीं है पैसा - भजन वीडियो

चिन्टू सेवक

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

घड़ड़ दे सुनार कंगना - भजन

घड़ड़ दे सुनार कंगना मैया को पहनाऊँगी ॥ कंगन जो पहने मैया बलिहारी जाउंगी॥

माता के भजन

नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, अष्टमी तथा शुक्रवार को गाए जाने वाले प्रसिद्ध माता के भजन..

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा - भजन

राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा, ओ बंसी बजाते हुए, ओ राधा तेरा श्याम देखा॥

रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया - भजन

रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया । रघुकुल नंदन कब आओगे, भिलनी की डगरिया ॥

चन्द्रघंटा माँ से अर्जी मेरी - भजन

चन्द्रघंटा माँ से अर्जी मेरी, मैं दास बनूँ तेरा, अब जैसे मर्जी तेरी, मैं दास बनूँ तेरा, अब जैसे मर्जी तेरी ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP