Shri Hanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

साँसों की माला पे सिमरूं मैं, पी का नाम - भजन (Sanso Ki Mala Pe Simru Main Pee Ka Naam)

साँसों की माला पे सिमरूं मैं, पी का नाम - भजन
साँसों की माला पे सिमरूं मैं, पी का नाम,
अपने मन की मैं जानूँ, और पी के मन की राम,
साँसों की माला पे सिमरूं मैं पी का नाम,
अपने मन की मैं जानूँ और पी के मन की राम,
साँसों की माला पे, सिमरूं मैं पी का नाम,
साँसों की माला पे, सिमरूं मैं पी का नाम ॥
जीवन का श्रृंगार है प्रीतम, माँग का सिन्दूर,
माँग का सिन्दूर,
जीवन का श्रृंगार है प्रीतम, माँग का सिन्दूर,
प्रीतम की नज़रों से गिरकर, जीना है किस काम,
प्रीतम की नज़रों से गिरकर, जीना है किस काम,
साँसों की, साँसों की,
साँसों की माला पे सिमरूं मैं पी का नाम,
साँसों की माला पे, सिमरूं मैं पी का नाम ॥

प्रेम के रंग में ऐसी डूबी, बन गया एक ही रूप,
बन गया एक ही रूप,
प्रेम के रंग में ऐसी डूबी, बन गया एक ही रूप,
प्रेम की माला जपते जपते, आप बनी मैं श्याम,
प्रेम की माला जपते जपते, आप बनी मैं श्याम,
साँसों की, साँसों की,
साँसों की माला पे सिमरूं मैं पी का नाम,
साँसों की माला पे, सिमरूं मैं पी का नाम ॥

प्रीतम का कुछ दोष नहीं है वो तो है निर्दोष,
वो तो है निर्दोष,
अपने आप से बातें कर के, हो गयी मैं बदनाम,
अपने आप से बातें कर के, हो गयी मैं बदनाम,
साँसों की, साँसों की,
साँसों की माला पे सिमरूं मैं पी का नाम,
साँसों की माला पे, सिमरूं मैं पी का नाम ॥

प्रेम पियाला जब से पिया है, जी का है ये हाल,
जी का है ये हाल,
प्रेम पियाला जब से पिया है, जी का है ये हाल,
अंगारों पे नींद आ जाए, काँटों पे आराम,
अंगारों पे नींद आ जाए, काँटों पे आराम,
साँसों की, साँसों की,
साँसों की माला पे सिमरूं मैं पी का नाम,
साँसों की माला पे, सिमरूं मैं पी का नाम ॥

अपने मन की मैं जानूँ, और पी के मन की राम,
साँसों की माला पे सिमरूं मैं पी का नाम,
अपने मन की मैं जानूँ और पी के मन की राम,
साँसों की माला पे, सिमरूं मैं पी का नाम,
साँसों की माला पे, सिमरूं मैं पी का नाम ॥

Sanso Ki Mala Pe Simru Main Pee Ka Naam in English

Apne Maan Ki Mein Jaanu, Aur Pi Ke Maan Ki Ram, Sanso Ki Mala Pe Simru Main Pi Ka Naam, Apne Maan Ki Mein Jaanu, Aur Pi Ke Maan Ki Ram, Sanso Ki Mala Pe Simru Main Pi Ka Naam, Sanso Ki Mala Pe Simru Main Pi Ka Naam ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanShri Shayam BhajanSufi BhajanPunjabi Bhajan

अन्य प्रसिद्ध साँसों की माला पे सिमरूं मैं, पी का नाम - भजन वीडियो

Sejal Keshari

बाबा श्री चित्र विचित्र जी महाराज

Nusrat Fateh Ali Khan

Bageshwar Dham Sarkar

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

आदि अंत मेरा है राम: भजन

आदि अंत मेरा है राम। उन बिन और सकल बेकाम। कहा करूं तेरा बेद पुराना..

परदेस जा रहे हो, कैसे जियेंगे हम - भजन

परदेस जा रहे हो, कैसे जियेंगे हम, कैसे जियेंगे हम कन्हैया, कैसे जियेंगे हम, दिल लेके जा रहे हो, कैसे जियेंगे हम ॥

तुम्हारी याद आती है, बताओ क्या करें मोहन - भजन

तुम्हारी याद आती है, बताओ क्या करें मोहन, तुम्हारी याद आती हैं, बताओ क्या करें मोहन ॥

खुल गया बैंक राधा, रानी के नाम का - भजन

खुल गया बैंक राधा, रानी के नाम का, बैठा बनके मैनेजर, कान्हा नंदगांव का, बैठा बनके मैनेजर, कान्हा नंदगांव का ॥

जन्मे जन्मे कृष्ण कन्हाई, बधाई दे दे री मैया: भजन

जन्मे जन्मे कृष्ण कन्हाई, बधाई दे दे री मैया, दे दे री मैया, बधाई दे दे री मैया, जन्में जन्में कृष्ण कन्हाई, बधाई दे दे री मैया ॥

बोल कन्हैया बोल - भजन

बोल कन्हैया बोल तु तो , जेल में जन्मियो ॥

अरज सुणो बनवारी - भजन

अरज सुणो बनवारी सांवरियां म्हारी, अरज सुणो बनवारी, अरज सुनो गिरधारी सांवरिया म्हारी, अरज सुनो गिरधारी ॥

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP