Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

ये जग राम की रचना है: भजन (Ye Jag Ram Ki Rachna Hai)


ये जग राम की रचना है: भजन
ये जग राम की रचना है,
ये जीवन अद्भुत सपना है,
रैन बसेरा मुसाफिर खाना,
सबका आना जाना है,
ये जग राम की रचना हैं,
ये जीवन अद्भुत सपना है ॥
हम राम के खेल खिलोने,
सुख और दुःख दो बिछोने है,
कहीं फूल कहीं कांटे है,
संभल संभल कर चलना है,
ये जग राम की रचना हैं,
ये जीवन अद्भुत सपना है ॥


यहाँ रंग रंगीले नीले है,
कर्मो के पग पग खेले है,
कर्म गति से हँसना है,
कर्मो के फल रोना है,
ये जग राम की रचना हैं,
ये जीवन अद्भुत सपना है ॥

अजब राम की माया है,
कहीं धुप कहीं छाया है,
जो कुछ पाया वो तुझसे पाया,
व्यर्थ ही जग भरमाया है,
ये जग राम की रचना हैं,
ये जीवन अद्भुत सपना है ॥

जीवन खेल है सांसो का,
झूठे रिश्ते नातों का,
जो बांधा यहीं छूटेगा,
माटी ने खेल खिलाया है,
ये जग राम की रचना हैं,
ये जीवन अद्भुत सपना है ॥

सूरज चंदा तारे है,
गंगा के बहते धारे है,
राम की नैया राम खिवैया,
राम ही राम किनारे है,
ये जग राम की रचना हैं,
ये जीवन अद्भुत सपना है ॥

हाथ जो तेरा सर पे राम,
संवर गए मेरे बिगड़े काम,
सांस सांस पे नाम है तेरा,
साए में तेरे सिमटना है,
ये जग राम की रचना हैं,
ये जीवन अद्भुत सपना है ॥

ये जग राम की रचना है,
ये जीवन अद्भुत सपना है,
रैन बसेरा मुसाफिर खाना,
सबका आना जाना है,
ये जग राम की रचना हैं,
ये जीवन अद्भुत सपना है ॥

Ye Jag Ram Ki Rachna Hai in English

Ye Jag Ram Ki Rachana Hai, Ye Jivan Adbhut Sapana Hai, Rain Basera Musaaphir Khana, Sabaka Aana Jana Hai, Ye Jag Ram Ki Rachana Hai, Ye Jivan Adbhut Sapana Hai ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanRam Bhajan BhajanMaryada Purushottam Shri Ram Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

मेले चलिये चिन्तापूर्णी दे - भजन

सोन महीने दी रूत आई, संगता नू होवे बधाई, मेला लगेया उथे भारी, रोनका लगीया चिन्तापूर्णी दे...

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

ॐ मंगलम ओमकार मंगलम - शिव धुन

ॐ मंगलम ओमकार मंगलम, ॐ मंगलम ओमकार मंगलम, सोम मंगलम सारधार मंगलम

मन में तो आवे भजन बनाऊं - भजन

मन में तो आवे भजन बनाऊं, भजन बना के बालासा, भजन बना के बालासा तुझको रिझाऊं..

बजरंगबली की शान बड़ी - भजन

बजरंगबली की शान बड़ी, अति सुंदर है हनुमानगढ़ी । श्री राम गरीब नवाज है, हनुमत कलयुग के राजा है

बजरंगबली वो - भजन

बजरंगी बलि वो,बलि म बलि चिर छाती देखाए ना ll

बजरंगी महाराज, तुम्हे भक्त बुलाते है: भजन

बजरंगी महाराज, तुम्हे भक्त बुलाते है, तुम्हे शीश झुकाते है ॥

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP